Saturday, Apr 26 2025 | Time 07:35 Hrs(IST)
देश-विदेश


ऑनलाइन शौपिंग यूजर्स को बड़ा झटका! अब Flipkart लगा सकता है ऑर्डर कैंसिल करने पर Cancellation Charge

Myntra पर भी हो सकता है यह लागू
ऑनलाइन शौपिंग यूजर्स को बड़ा झटका! अब Flipkart लगा सकता है ऑर्डर कैंसिल करने पर Cancellation Charge

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भारत की प्रमुख ई-शॉपिंग साइट Flipkart में जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने वाला है, जो ऑनलाइन शॉपिंग के शौकिनों के लिए चौंकाने वाला हो सकता हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flipkart अब ग्राहकों से उनके ऑर्डर रद्द करने पर शुल्क वसूलने की योजना बना रही हैं. हां, आपने सही सुना! अगर भविष्य में आप अपना ऑर्डर रद्द करना चाहते है तो आपको उसके लिए भुगतान करना पड़ सकता हैं.

 

यह कदम खास तौर पर विक्रेताओं और डिलीवरी पार्टनर्स के नुकसान की भरपाई के लिए उठाया जा रहा है, जो ऑर्डर रद्द होने पर बर्बाद हो जाता हैं. फिलहाल Flipkart पर ऑर्डर रद्द करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता लेकिन नई नीति के तहत यह शुल्क आपके ऑर्डर की कीमत पर निर्भर करेगा. 

 

आखिर क्यों आ रहा है यह बदलाव?

इस बदलाव के पीछे एक अहम कारण धोखाधड़ी रोकना और विक्रेताओं को उनके समय और प्रयास का उचित मूल्य देना हैं. एक खास समय सीमा के बाद, अगर आप ऑर्डर रद्द करते है तो आपको यह शुल्क चुकाना होगा. हालांकि, एक खुशखबरी यह है कि समय सीमा के भीतर आप बिना किसी शुल्क के अपने ऑर्डर को रद्द कर सकते हैं.

 

Myntra पर भी लागू हो सकता है यह नियम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बदलाव Flipkart फ्लिपकार्ट की मूल कंपनी Myntra पर भी लागू हो सकता हैं. इसका मतलब है कि अब Myntra पर भी ऑर्डर रद्द करने पर शुल्क का सामना करना पड़ सकता हैं. इस नए नियम से Flipkart ग्राहकों को कुछ समय के लिए असुविधा हो सकती है लेकिन यह न केवल विक्रेताओं को सुरक्षा देगा बल्कि प्लेटफॉर्म को धोखाधड़ी से बचाने में भी मदद करेगा. 

 


 
अधिक खबरें
प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा कि लड़का से लड़की बना शख्स, लेकिन फिर पति किन्नर के साथ फंसा
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 8:33 PM

बेगूसराय के साहेबपुर थाने क्षेत्र से एक बड़ी अजीब कहानी सामने आई है, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे. एक किन्नर युवक प्यार मे अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया. लेकिन शादी के बाद पति किसी और के प्यार में पड़कर उसके साथ निकल ली.

Amavasya: बैशाखी अमवास्या में आप इन चीजों का करें दान, बढ़ेगी संपत्ति
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 7:44 PM

हिंदु धर्म में अमावश्या का एक बड़ा महत्व होता है. अभी बैशाख का महीना चल रहा है. इस दिन को स्नान व दान-पु्ण्य, पितृ कार्यों, तर्पण कार्य को बड़ा शुभ माना जाता है. इस वर्ष अमावश्या रविवार को है, मान्यता ये है कि इस दिन स्नान करने के बाद दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है जीवन में समृद्धि आने की संभावना बनी रहती है

अगर आप भी हैं शूगर के मरीज तो जान लें आम खाने से पहले की ये जानकारी
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 6:59 PM

गर्मी के साथ साथ मार्केट में आम भी आ गए हैं. फलों का राजा आम हम बडी बेसब्री से इंतजार करते हैं, हालंकि इस फल का कई लोग पूरे साल भर लुत्फ उठाते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में मिलने वाली नेचुरल आम का एक अलग ही मजा है

दिल्ली नगर निगम में दो साल बाद BJP की वापसी, राजा इकबाल सिंह चुने गए दिल्ली के मेयर, जयभगवान यादव  बने डिप्टी मेयर
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 6:10 PM

भाजपा के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर चुन लिए गए हैं. वहीं, जयभगवान यादव डिप्टी मेयर बने हैं. बता दें कि, दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की दो साल के बाद वापसी हुई है. आज हुए मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव में बीजेपी ने जीत का परचम फहराया. दिल्ली के नए मेयर चुने जाने पर बीजेपी नेता राजा इकबाल सिंह ने कहा, "मैं सभी का और दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं जिनकी वजह से मुझे जनसेवा का काम करने का मौका मिला. मैं दिल्ली के विकास के लिए काम करूंगा. हम दिल्ली की गलियों और नालियों को साफ करेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में जलभराव न हो. एमसीडी में 2.5 साल और दिल्ली में 10 साल तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ."

20 साल पहले एक महिला का किया था कत्ल, अब जाकर उसकी बेटी से मांगी माफी, जानें पूरा मामला
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 6:01 PM

अमेरिका के टैक्सास से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें 41 साल के एक शख्स को 20 साल पहले किसी अपराध में सजा दी गई थी. एक यवा मां को बेरहमी से मार कर उसकी जान ले ली थी