जैसलमेर बस हादसे की पूरी कहानी: धुआं निकलने के बाद भी लपटों ने कैसे ली 20 जानें?

जैसलमेर में धूं-धूं कर जल गई बस, 16 यात्री घायल

जैसलमेर बस हादसे की पूरी कहानी: धुआं निकलने के बाद भी लपटों ने कैसे ली 20 जानें?

जैसलमेर बस हादसे की पूरी कहानी धुआं निकलने के बाद भी लपटों ने कैसे ली 20 जानें 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को थईयात गांव के पास जोधपुर जा रही एक बस में दोपहर में अचानक आग लग गई. इस भीषण हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में यात्री जख्मी हुए हैं.

बस में सवार थे 57 यात्री
बताया जा रहा है कि 57 यात्रियों को लेकर यह बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से रवाना हुई थी. जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर यात्रा के दौरान बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलता देखा गया.

धुआं निकलते ही रोका पर आग का गोला बनी बस
चालक ने धुआं निकलता देख तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया.लेकिन यात्रियों के पूरी तरह बाहर निकलने से पहले ही बस पल भर में आग की लपटों से घिर गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई. आग ने बस को इतनी तेजी से चपेट में लिया कि लोगों को बच निकलने का मौका तक नहीं मिला. कुछ लोग ही बाहर निकल पाए.

हादसे में 20 की मौत, 16 जोधपुर रेफर
हादसे में 19 यात्रियों की मौत तो बस के अंदर ही हो गई, जबकि एक ने जोधपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया. इस तरह कुल 20 लोगों की मौत हुई है. गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है, जिनका वहां इलाज चल रहा है. बाकी घायल यात्रियों को आनन-फानन में जैसलमेर के जवाहर अस्पताल ले जाया गया.

दस मिनट बाद ही लगी आग
पोकरण से भाजपा विधायक प्रताप पुरी ने बताया कि जैसलमेर से रवाना होने के महज दस मिनट बाद ही बस में आग लग गई थी.

विस्फोट से तेजी से फैली आग
राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने कहा कि जिस तरह से बस में विस्फोट हुआ और बस धू-धू कर जलने लगी, वैसी घटना उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखी. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग कांच तोड़कर निकले, लेकिन लग रहा है कि कंप्रेशर विस्फोट से आग तेजी से फैली. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. एफएसएल टीम भी हादसे के कारणों की जांच करेगी.

बचाव कार्य
हादसे के तुरंत बाद सबसे पहले स्थानीय लोग और राहगीर बचाव कार्य में मदद के लिए पहुंचे. थोड़ी ही देर में सेना के जवानों, अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव का काम शुरू किया.

यह भी पढ़े: बांग्लादेश: ढाका में गारमेंट फैक्ट्री और केमिकल वेयरहाउस में लगी भीषण आग, 16 मजदूरों की मौत
 

संबंधित सामग्री

JMM केंद्रीय समिति की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हो रही चर्चा 

झारखंड

JMM केंद्रीय समिति की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हो रही चर्चा 

70 लाख सालाना कमाई, लग्जरी लाइफ.. फिर भी खुश नहीं था इंजीनियर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

देश-विदेश

70 लाख सालाना कमाई, लग्जरी लाइफ.. फिर भी खुश नहीं था इंजीनियर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय पर हुआ परिवर्तन

झारखंड

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय पर हुआ परिवर्तन

बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

झारखंड

बहरागोड़ा में दहशत खत्म! सेना ने डिफ्यूज किया 227 किलो का विशालकाय बम

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल

झारखंड

कोडरमा में हाथियों का तांडव: ईंट भट्ठे पर सो रहे मजदूरों पर हमला, 2 की मौत, कई घायल