प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.
भरनो/डेस्क: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में सामाजिक सुरक्षा एवं समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रखंड भरनो में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की उपस्थिति रही.यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के नेतृत्व में सीएसआर पहल के अंतर्गत GIC के सहयोग से तथा ALIMCO Regional Marketing Centre Ranchi द्वारा संपन्न कराया गया.प्रखंड भरनो अंतर्गत कुल 262 निबंधित लाभुकों के बीच आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.इनमें व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी,श्रवण यंत्र,कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल रहे. वितरण से पूर्व लाभुकों का पंजीकरण एवं आवश्यकता आकलन की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी,ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराया जा सके.कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त,गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरनो अरुण कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव तथा संजय मंडल,सहायक निदेशक, ALIMCO की गरिमामयी उपस्थिति रही.अधिकारियों ने लाभुकों से संवाद कर उन्हें उपकरणों के समुचित उपयोग एवं रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी.
जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु आगे भी इस प्रकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा,ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी एवं संस्थागत सहयोग समयबद्ध रूप से पहुंच सके.इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
यह भी पढ़ें: बुढ़मू मंडा टांड़ में प्रखंड अध्यक्ष चुनाव की बड़ी बैठक, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू होंगे मुख्य अतिथि