शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, झारखंड में अब सुबह के 4:00 तक खुले रहेंगे बार

By : Ark Sahuliyar
शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, झारखंड में अब सुबह के 4:00 तक खुले रहेंगे बार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में शराब के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार का आबकारी विभाग बार के संचालन समय को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत नए वित्तीय वर्ष से बार सुबह 4 बजे तक खुले रह सकेंगे.

सुबह 4 बजे तक शराब परोसने की अनुमति 
फिलहाल राज्य में बार संचालन के लिए रात 12 बजे तक का ही लाइसेंस दिया जाता है. हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने के बाद निर्धारित शर्तों के साथ बार में सुबह 4 बजे तक शराब परोसने की अनुमति होगी. इसके लिए बार संचालकों को आबकारी विभाग से अलग लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.

अनदेखी करने वाले बार संचालकों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान 
आबकारी विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे प्रस्ताव में नियमों के सख्त अनुपालन पर भी जोर दिया गया है. नियमों की अनदेखी करने वाले बार संचालकों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान होगा, वहीं गंभीर उल्लंघन की स्थिति में बार का लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है.

शराब के शौकीनों को भी सहूलियत 
विभाग को उम्मीद है कि बार संचालन समय बढ़ने से राज्य के राजस्व में अप्रत्याशित वृद्धि होगी. साथ ही, देर रात तक मनोरंजन की सुविधा मिलने से शराब के शौकीनों को भी सहूलियत होगी. फिलहाल प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है और नए वित्तीय वर्ष से इसे लागू किए जाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी अमित कुमार का कोर्ट में 164 (183 BNSS एक्ट) के तहत दर्ज हुआ बयान 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य