730 करोड़ रुपये के GST घोटाले में HC का बड़ा फैसला, आरोपियों शिवकुमार देवड़ा और मोहित देवड़ा की जमानत याचिका खारिज

By : Ark Sahuliyar
730 करोड़ रुपये के GST घोटाले में HC का बड़ा फैसला, आरोपियों शिवकुमार देवड़ा और मोहित देवड़ा की जमानत याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट ने 730 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के दो प्रमुख आरोपियों शिवकुमार देवड़ा और मोहित देवड़ा को बड़ा झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने दोनों को फिलहाल जेल में ही रहने का आदेश दिया है.

इस मामले में आरोप है कि शिवकुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता ने मिलकर करीब 5000 करोड़ रुपये के फर्जी चालान तैयार किए थे. इनमें से लगभग 730 करोड़ रुपये के अयोग्य टैक्स क्रेडिट दावे किए गए, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ा.

इस घोटाले का खुलासा जीएसटी इंटेलीजेंस टीम की जांच के दौरान हुआ था. जीएसटी अधिकारी दिनेश सिंह के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. सुमित और अमित गुप्ता जमशेदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.

ED को जांच में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं. ईडी अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने 90 से अधिक शेल कंपनियों के माध्यम से यह बड़ा जीएसटी फर्जीवाड़ा किया. जांच पूरी करते हुए ईडी ने इस मामले में पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है.

ये भी पढ़ें- रतन टॉकीज चौक पर ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.