मनोहरपुर-आनंदपुर हाईवे पर भीषण हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की जबरदस्त टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

By : Admin
मनोहरपुर-आनंदपुर हाईवे पर भीषण हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की जबरदस्त टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
मनोहरपुर आनंदपुर मुख्य मार्ग के कुडना के समीप मोटरसाइकिल और स्क्रापिओ में जोरदार टक्कर हो गया जिसमें मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.मिली जानकारी के मुताबिक मनोहरपुर बच्चमगुटू निवासी साजन हेम्बम और करन सुरीन मोटरसाइकिल से आनंदपुर जा रहे थे.मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 12.30 बजे विपरीत दिशा से आ रही स्क्रापिओ से जोरदार भीडत हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल चालक साजन हेम्बम का दांते पैर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरुनी चोट लगी है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर मनोहरपुर पुलिस ने घटनास्थल से घायल साजन हेम्बम को अपने गाड़ी में मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. वही चिकित्सा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल साजन को  रेफर कर दिया है. वही मामले को लेकर मनोहरपुर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है. 

यह भी पढ़े: दीपक तिवारी बने मनरेगा व आपूर्ति विभाग के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि

संबंधित सामग्री

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

कोर्ट ने हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के पीछे 2 बड़ी समस्याएं बताईं. इनमें पहला हाईवे के किनारे अवैध कब्ज़ा और दूसरा सड़क पर खड़े वाहन हैं.