Thursday, Sep 19 2024 | Time 12:35 Hrs(IST)
 logo img
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र
  • यागी चक्रवात का कहर: उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी
  • तेनुघाट: राष्ट्रीय लोक अदालत में होने वाला है चेक बाउंस मामले का निष्पादन
  • तेनुघाट: राष्ट्रीय लोक अदालत में होने वाला है चेक बाउंस मामले का निष्पादन
  • बुंडू में हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
  • बुंडू में हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
  • पितृ पक्ष 2024: श्रद्धालुओं के लिए श्राद्ध का शुभ मुहूर्त, जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी
  • पत्नी मायके से नही आई तो पति ने पीया जहर, हालत गंभीर
  • पत्नी मायके से नही आई तो पति ने पीया जहर, हालत गंभीर
  • लगातार हो रही रेल दुर्घटनाएं, वृंदावन के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सुरक्षा पर उठे सवाल
  • कोलकाता रेप-हत्याकांड मामले में बढ़ी संदीप घोष की मुश्किले, मेडिकल रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया हुई तेज
  • जमशेदपुर विद्युत विभाग के नए महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक ने संभाला कार्यभार, झारखंड इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन ने किया स्वागत
  • जमशेदपुर विद्युत विभाग के नए महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक ने संभाला कार्यभार, झारखंड इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन ने किया स्वागत
  • देवरी खुर्द से सोनपुरवा होते हुए हैदरनगर की जर्जर सड़क पर कलवर्ट टूट जाने से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने कलवर्ट बनवाने का किया मांग
  • देवरी खुर्द से सोनपुरवा होते हुए हैदरनगर की जर्जर सड़क पर कलवर्ट टूट जाने से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने कलवर्ट बनवाने का किया मांग
झारखंड


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर और 100 दिनों के कार्यकाल पूरी होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. 100 दिन में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है. 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 4 (PMGSY-IV) तहत 49,000 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता से 25,000 अनकनेक्टेड गांव में कनेक्टिविटी के लिए 12500 किलोमीटर सड़कों और पुलों के निर्माण/अपग्रेडेशन मंजूर हुई. 50,600 करोड़ की लागत से भारत के सड़क नेटवर्क को मजबूती देना स्वीकृत किया गया है. 

 

उन्होंने कहा कि रेल यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए आठ नई रेलवे लाइन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिससे 4.42 करोड़ मैन-डेज के रोजगार उत्पन्न होंगे. प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 17वीं किस्त जारी की गई, जिसमें झारखंड के  30 लाख किसानों के खाते में पैसे पहुंचे. 2024-25 के खरीफ फसलों के लिए एसपी बढ़ाया गया है. कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम का विस्तार हुआ. मौसम और जलवायु अनुकूल भारत बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपए की मिशन मौसम को मंजूरी मिली.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मध्यम वर्ग को बड़ी टैक्स राहत दी गई है जिसमें 7 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स का प्रावधान नहीं है. इनकम टैक्स नियमों को संक्षिप्त स्पष्ट और समझने में आसान बनाने के लिए 6 महीने में व्यापक समीक्षा का निर्णय हुआ. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत जिसमें झारखंड के 113400 लोगों को मकान की स्वीकृत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 12 इंडस्ट्रियल जोन बनाने की घोषणा, मुद्रा ऋण की सीमा ₹10 लाख से बढ़कर ₹20 लाख की गई जिसमें पुराने ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले व्यापारियों को लाभ होगा. 

 

उन्होंने कहा कि MSMES और परंपरागत कारीगरों के लिए PPP मोड से ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट ऑफ तैयार किए जाएंगे. 2 लाख करोड़ के PM पैकेज की घोषणा, जिसमें युवाओं में रोजगार और कौशल को बढ़ावा मिलेगा. 20 लाख युवाओं को कौशल युक्त बनाने का लक्ष्य, 1000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का सुधार होगा. बाबूलाल ने कहा कि पहली बार रोजगार पाने वाले EPFO के तहत आने वाले कर्मचारियों को तीन किस्तों में ₹15000 तक की प्रोत्साहन राशि, दीनदयाल अंत्योदय योजना(DAY - NRLM) के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित कर उनकी आजीविका डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के लिए 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHGS) बनाए गए हैं. 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि OBC, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों का सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63000 जनजातीय गांव का विकास किया जाएगा, जिसमें 5 करोड़ आदिवासियों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 वक्त संपत्तियों के प्रबंध उन संरक्षण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और निगरानी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा. आयुष्मान भारत योजना का विस्तार: जिसमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृद्धि नागरिकों को ₹ 5 लाख तक का मुफ्त बीमा जिससे 4.5 करोड़ परिवारों और 6 करोड़ वृद्धि नागरिकों को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं, किशोरियों और आदिवासी समुदायों में सिक्केल सेल डिजीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. PM मोदी का युद्ध के बीच में रूस और यूक्रेन के महत्वपूर्ण यात्राएं, इटली में जी- 7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी हुई. प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे.

 


 

 
अधिक खबरें
तेनुघाट: राष्ट्रीय लोक अदालत में होने वाला है चेक बाउंस मामले का निष्पादन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 11:35 AM

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में चेक बाउंस मामलों के सफल समाधान को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने की. बैठक में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए श्री प्रजापति ने लोक अदालत में चेक बाउंस के मामलों को सुलझाने के महत्व पर जोर दिया.

चाईबासा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 11:22 AM

झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने फिर एक बार आईईडी ब्लास्ट किया है. जिसमें आईडी ब्लास्ट की चपेट में आया सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है.

आज शाम रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ICAR-NISA के कार्यक्रम में होंगी शामिल; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:30 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रही हैं. वह आज (19 सितंबर) को शाम 6 बजे रांची पहुंचेंगी. और वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति 20 सितंबर को नामकुम स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सेकेंडरी एग्रीकल्चर (NISA) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी

बुंडू में हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 11:21 AM

बुंडू थाना क्षेत्र के रेदा निवासी दीनू मुंडा (20 वर्ष) की बीते देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं. दीनू मुंडा मोटरसाइकिल (जेएच10बीसी 7597) पर सवार होकर घर लौटते समय बुंडू फ्लाई ओवर के एक छोर पर डिवाइडर से टकरा गए

स्थाई डीजीपी को लेकर खोज हुई तेज, यूपीएससी को भेजा आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 10:50 AM

झारखंड सरकार के गृह विभाग में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को आईपीएस अधिकारियों का नाम की सूची भेजी गई है. यूपीएससी से नाम की अनुशंसा के बाद झारखंड में स्थाई डीजीपी का पदस्थापन किया जायेगा.