Friday, Sep 20 2024 | Time 06:05 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


रांची के बुंडू में जन्मदिन समारोह पर पहुंचा था व्यक्ति, छोटे साढ़ू ने गोली मारकर कर दी हत्या

रांची के बुंडू में जन्मदिन समारोह पर पहुंचा था व्यक्ति, छोटे साढ़ू ने गोली मारकर कर दी हत्या
अमित दत्ता / न्यूज11 भारत

रांची(बुंडू)/डेस्कः राजधानी रांची के बुंडू में बीती देर रात अर्जुन महतो नाम के व्यक्ति को उसके खुद के छोटे साढ़ू ने गोली मारकर कर दी. यह घटना जिला के राहे थाना क्षेत्र के लोहाहातु दुलमी की है बताया जा रहा है कि मृतक बीती रात अपने बड़े साढ़ू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन के एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे. और देर रात होने की वजह से वे वहीं रूक गए. लेकिन इसी बीच छोटा साढ़ू समीर कोईरी बाउंड्री क्रॉस कर वहां पहुंचा और उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतक अर्जुन पेशे से सब्जी कारोबारी था वह अपने परिवार के साथ ताऊ में सब्जी का कारोबार करता था.  

 


 

वहीं गोलीकांड और हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. पूरी घटना को झरिया महतो की पत्नी ने अपनी आंखों के सामने होता हुआ देखा. घटना के बाद उन्होंने रांची स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि बुंडू निवासी मृतक अर्जुन महतो और पुरुलिया के कोड़ाडीह के रहने वाले उसके छोटे साढ़ू समीर महतो के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से बातचीत बंद थी. दोनों अक्सर एक दूसरे को मारपीट की धमकी दिया करते थे. लेकिन अर्जुन को यह नहीं पता था कि समीर महतो ऐसी कोई घटना को अंजाम दे सकता है. 

 

अर्जुन महतो को मालूम नहीं था कि वह जिस जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा है वह वहां से जीवित वापस लौटकर नहीं आएगा. बताया यह भी जा रहा है कि समीर महतो (छोटे साढ़ू) को जन्मदिन के लिए न्यौता नहीं दिया गया था ऐसे में वह मौके पर कैसे पहुंचा और दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था और एक-दूसरे से बात बंद थी जिससे वह अर्जुन की हत्या करने के लिए पहुंच गया. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपी को तलाशने में जुटी है. 
अधिक खबरें
जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:57 PM

जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने दो अभियुक्तों को बिहार से गिरफ्तार किया है. बता दें कि बिरेंद्र कुमार शर्मा और संकेश कुमार गौंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं एसएस हाई स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा एमसीक्यू क्विज का आयोजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 7:24 PM

स्वच्छता पखवाड़ा समारोह के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और एसएस हाई स्कूल में एक बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

22 हाथियों के झुंड ने बुढ़मू में मचाया उत्पात
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 5:29 AM

बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोतारी जंगल में गुरुवार को 22 हाथियों के झुंड ने डेरा जमा लिया. जानकारी के अनुसार चान्हो थाना क्षेत्र के लुंडरी, चिरियो में विचरण कर रहे 22 हाथियों का उक्त झुंड बुधवार की रात पुराना डीह होते हुए कोतारी जंगल में पहुंचा.

डोरंडा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले में दोषी को मिली आजीवन कारावास की सजा
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 5:15 PM

झारखंड के डोरंडा थाना क्षेत्र में युवक फैशल कुरैशी की हत्या के मामले में आरोपी जिलानी कुरैशी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.यह सजा अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने सुनाई.

झारखंड पुलिस और एसबीआई के बीच एमओयू: आकस्मिक मृत्यु पर मिलेगी 1 करोड़ रुपये की सहायता
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 4:49 PM

झारखंड पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है, जिसके तहत सिपाही से लेकर डीजीपी रैंक तक के पुलिस अधिकारियों को आकस्मिक मृत्यु पर एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी. यह समझौता झारखंड के 70,000 पुलिस पदाधिकारियों के लिए किया गया है, जो एसबीआई के खाते धारक हैं.