Friday, Sep 20 2024 | Time 06:31 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


रांची में एक फ्रिज रिपेयरिंग शॉप में लगी भीषण आग

रांची में एक फ्रिज रिपेयरिंग शॉप में लगी भीषण आग
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची में एक दुकान में भीषण आग लगी जिससे दुकान के अंदर रखे सारे सामान जलकर खाक हो गई. दरअसल, यह पूरा मामला पुंदाग ओपी इलाके का है जहां एक फ्रिज रिपेयरिंग शॉप के सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई. 

 


 

बताया जा रहा है कि इस आगलगी के वक्त सर्विस सेंटर का संचालक शॉप पर मौजूद नहीं थे वह सर्विस सेंटर बंद करके कही बाहर गए हुए थे इसी बीच अचानक शॉप से आग की लपटें उठने लगी. जिसे देखकर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं शॉप में लगी आगलगी की वजह का अबतक पता नहीं चल सका है. कि आग किस वजह से लगी है 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए