Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:03 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


BIG BREAKING : सीएम आवास का घेराव समाप्त कर सहायक पुलिसकर्मी वापस जाएंगे मोहराबादी

आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों ने तोड़ा बेरिकेडिंग, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
BIG BREAKING : सीएम आवास का घेराव समाप्त कर सहायक पुलिसकर्मी वापस जाएंगे मोहराबादी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्कः दो जुलाई से रांची के मोरहाबादी मैदान में आंदोलन पर बैठे सहायक पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है. वहां मौजूद वाहनों को सहायक पुलिसकर्मियों ने हानि पहुंचाया. वहीं कई पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है. इसके साथ ही CM आवास का घेराव करने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस लाठी भी चार्ज भी किया गया. सहायक पुलिसकर्मी और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. लाठी चार्ज में कई सहायक पुलिसकर्मी घायल भी हुए है. खबर है कि मौके पर रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी पहुंच गए है. 


सहायक पुलिसकर्मी वापस जाएंगे मोहराबादी


डीसी, एसएसपी, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी सहित कई अधिकारीयों के पहुंचने के बाद साहयक पुलिसकर्मियों ने उनसे वार्ता के बाद सीएम आवास का घेराव समाप्त कर वापस मोराबादी मैदान जाने का निर्णय लिया. जिला प्रशासन द्वारा ये आश्वाशन मिला है कि सीएम के रांची वापस लौटने पर उनसे सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता करवाई जाएगी.


लाठी चार्ज पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का बयान


लाठी चार्ज पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि इस असंवेदनशील सरकार से कोई उम्मीद करना गलत है. वर्दी वालों ने ही सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठियां बरसाई.


ये भी पढ़ें: बीजेपी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहुंचे रांची


मोरहाबादी मैदान में बनाए गए टेंट को तोड़ा गया


रांची के मोरहाबादी मैदान में बनाए गए टेंट को हटिया डीएसपी के साथ मिल कर पुलिस जवानों तोड़ा. एक तरफ सीएम आवास का घेराव कार्यक्रम चल रहा था, दूसरे तरफ सहायक पुलिस कर्मियों के द्वारा बनाए गए टेंट को उखड़ा जा रहा था. इस घटना को लेकर सहायक पुलिस कर्मियों में नाराजगी है.

अधिक खबरें
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं परामर्शी डॉ निर्मल कुमार ने मुलाकात की।

रांची के कई थाना प्रभारियों का तबादला, देखें सूची-
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 2:27 AM

राजधानी रांची के कई थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है. इस संबंध में एसएसपी ने आदेश जारी किया है. इसमें शहर के ओरमांझी, अरगोड़ा और कई थाना प्रभारी का तबादला किया गया है. इससे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है.

उमेडंडा सहित बुड़मू प्रखंड के अन्य क्षेत्र में लगातर बारिश से ग्रामीणों का कच्चा मकान हो रहा ध्वस्त, आम जनजीवन है अस्त-व्यस्त
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 2:26 PM

बुड़मू प्रखंड के उमेडंडा पंचायत अंतर्गत बड़कामूरू निवासी जैबीर साहू का घर गिरा और उसके नीचे खस्सी दबकर मर गया. वहीं पड़ोसी करण साहू पिता रामनंदन साहू, ललन साहू पिता स्व. तिरतू साहू, मीरा देवी पति माधव साहू, ननकू साहू पश्चिम टोला का घर गिरा, पारपोखर निवासी दुखू मोची के घर में दरारें हो गयी.

रांची के आर्यभट्ट सभागार में अधिवक्ता परिषद झारखंड का प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 2:02 PM

राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभागार में अधिवक्ता परिषद झारखंड का प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जहां मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन बर काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा स्टेट बर काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण एवं बार काउंसिल आफ इंडिया के कई सदस्य मौजूद हैं.

झारखंड विधानसभा के चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 1:35 PM

झारखंड विधानसभा के चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में हो बैठक रही है. झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा को कौन-कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?