Sunday, Oct 6 2024 | Time 20:53 Hrs(IST)
  • शहीद शेख बहादुर शाह जफर की याद में हजारीबाग में हुआ जलसा का आयोजन
  • शहीद शेख बहादुर शाह जफर की याद में हजारीबाग में हुआ जलसा का आयोजन
  • Women's T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने दर्ज की जीत, पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा
  • नीमडीह के झिमड़ी गांव में भाजपा नेता विनोद राय के प्रयासों से 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण
  • Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान महिला टीम ने भारत को दिया 106 रनों का लक्ष्य
  • Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने जीत टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम
  • Women's T20 World Cup 2024: भारत-पाक मैच आज, मुकाबले से पहले जाने दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें
  • चांडिल के धातकीडीह में 6 एवं 7 अक्टूबर को एचएलएम ट्रॉफी सीजन - 3 का भव्य उद्घाटन हुआ
  • Train Cancelled: रेलयात्री कृपया ध्यान दें, झारखंड में कई ट्रेनों का बदला रूट, 10 ट्रेनें कैंसिल
  • फिर इजराइल ने किया बड़ा हमला, लेबनान के बाद इस देश पर हमला
  • पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती
  • सांसद ने डे नाइट क्रिकेट मैच का किया उद्घाटन
  • हजारीबाग: बीजीआर कंपनी कैंप में उत्पात मामले को लेकर 1500 लोगों पर प्राथमिकी
  • Jharkhand Assembly Election: BJP चुनाव समिति की बैठक आज
  • Jharkhand Assembly Election: BJP चुनाव समिति की बैठक आज
झारखंड


दुर्गा पूजा को लेकर बरही पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक

डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध का दिया निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर बरही पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक

प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क: बरही थाना परिसर में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आभास कुमार की अध्यक्षता में डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में इंस्पेक्टर आभास कुमार ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय के आदेशानुसार पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा. उन्होंने कहा कि डीजे के इस्तेमाल पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा और किसी भी हाल में इसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इंस्पेक्टर आभास कुमार ने सभी डीजे संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए शपथ पत्र भी भरवाया, जिसमें उन्होंने इस आदेश का पालन करने का वचन दिया.  

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति, सचिव गौरव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मो. सेराज, संरक्षक विकाश कुमार, पर्वक्ता महेश साव, सुरेंद्र यादव, उमेश साव, दीपक कुमार गुप्ता, बबलू प्रजापति, जुल्फिकार, विक्की शर्मा, सनी विश्वकर्मा, राजा विश्वकर्मा, चंदन शर्मा, गिरधारी यादव, गुड्डू साव, गोलू कुमार समेत अन्य डीजे संचालक मौजूद रहे.  इस बैठक के बाद स्थानीय डीजे संचालकों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे. 

अधिक खबरें
30 शय्या वाले नवनिर्मित अस्पताल में मरीजों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगे- विधायक
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:11 PM

बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में रविवार को स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने एक सादे समारोह में 12 करोड़ रुपए की तीन योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने समर्थको के साथ प्रखंड के मुर्गीडीह ग्राम में 10 करोड रुपए की अधिक लागत से बने 30 बेड वाले आधुनिक अस्पताल का विधिवत नारियल फोड़कर व फीता काट कर उद्घाटन किया.

नीमडीह मे 2 करोड़ 65 लाख कि लागत से बनने वाले सड़क का विधायक ने किया शीलान्यास
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:04 PM

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरु पाथरडीह पीडब्लूडी पथ से चिंगरा तक निर्माण होने वाले 3.20 किमी सड़क का शीलान्यास रविवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया.

वर्तमान सरकार केवल लूट में लगी रही: निर्भय कुमार शाहाबादी
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 7:55 PM

गिरिडिह विधानसभा के अकदोनी कला पंचायत के ग्राम बदडीहा में गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने बैजनाथ मंडल, नकुल तुरी, विजय चौधरी, किशोर यादव के नेतृत्व जनसंपर्क अभियान चलाया. निर्भय शाहबादी के बदडीहा पहुंचने पर लोगो ने गाजे बाजे के साथ फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया.

असम के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, चंपाई सोरेन के बेहतर स्वस्थ की कामना की
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 7:53 PM

रांची/डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का आगमन एक बार फिर रांची में हो चुका है. रांची आने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. जिसके बाद वह प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए. वहीं दूसरी तरफ आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन को 'मांझी परगना महासम्मेलन' को संबोधित करना था.

भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता ने जाम की समस्या को लेकर चलाया अभियान
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 7:44 PM

भुरकुंडा बाजार में आए दिन भुरकुंडा मेन रोड में जाम होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वही दुर्गा पूजा के अवसर पर भीड़ की समस्या ना हो इसके लिए भुरकुंडा पुलिस ने अभियान चलाया. इस अभियान में भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस दलबल सहित भुरकुंडा क्षेत्र के गण्यमन और बुद्धिजीवी लोग भी शामिल रहे.