Monday, Sep 30 2024 | Time 15:06 Hrs(IST)
 logo img
  • कोल वर्करों को दुर्गापूजा की बड़ी सौगात, मजदूरों को 93,750 रुपये का बोनस
  • कोल वर्करों को दुर्गापूजा की बड़ी सौगात, मजदूरों को 93,750 रुपये का बोनस
  • नवरात्रि से पहले लगा सूर्यग्रहण! जानिए कलश स्थापना का सुबह मुहूर्त
  • हजारीबाग: जीटी रोड पर चौपारण पुलिस की बड़ी कारवाई, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • हजारीबाग: जीटी रोड पर चौपारण पुलिस की बड़ी कारवाई, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • नोएडा में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर से टकराई कार, 4 लोगों की मौत
  • मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
  • Job Alert: Eastern Railway ने निकाली 3000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर बहाली, इस तारीख से पहले करे अप्लाई
  • त्योहार और चुनाव को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की बैठक, इन चीजों का दिया गया निर्देश
  • त्योहार और चुनाव को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की बैठक, इन चीजों का दिया गया निर्देश
  • 5100 रुपये नेग ना मिलने पर नवजात को मेज पर छोड़ा, नर्स की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत
  • 5100 रुपये नेग ना मिलने पर नवजात को मेज पर छोड़ा, नर्स की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत
  • हजारीबाग: दूधमटिया से जंगल बचाने की जनचेतना का हुआ विस्तार, महादेव ने ठूंठ में लौटाया जीवन
  • हजारीबाग: दूधमटिया से जंगल बचाने की जनचेतना का हुआ विस्तार, महादेव ने ठूंठ में लौटाया जीवन
  • पुलिस छावनी में तब्दील JSSC कार्यालय, छात्रों का प्रदर्शन जारी
झारखंड


भूपेश बघेल और गुलाम अहमद मीर पहुंचे रांची, लालगुटवा बंक्वेट हॉल में होगी बैठक

भूपेश बघेल और गुलाम अहमद मीर पहुंचे रांची
भूपेश बघेल और गुलाम अहमद मीर पहुंचे रांची, लालगुटवा बंक्वेट हॉल में होगी बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की राजधानी रांची में आज कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बैठक को लेकर एक लंबे अंतराल के बाद झारखंड कांग्रेस के प्रभारी ग़ुलाम अहमद मीर और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट में उनके स्वागत के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित बन्ना गुप्ता और दीपिका पाण्डेय के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद थे.

लालगुटवा बंक्वेट हॉल में होगी बैठक
आज इनकी बैठक रांची के लालगुटवा बंक्वेट हॉल में होगी. बैठक के दौराने कांग्रेस के सभी छोटे से बड़े नेता आगामी चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. कल (20 सितंबर) कांग्रेस भवन में हुए प्रेस वार्ता के दौरान इस बात का जिक्र किया गया था कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती वे सभी धूमधाम के साथ मनाएंगे.  उन्होंने ये भी बताया था कि 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम के साथ ही हम सभी चुनाव की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे. इसे हम सभी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत मान रहे हैं.

टोला, गांव, पंचायत हमारा टारगेट एरिया: सुबोध कांत सहाय
प्रेस वार्ता के दौरान कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा था कि 4 अक्टूबर को कांग्रेस की नेताओं की पांच टीम पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी. जिसके बाद 15 अक्टूबर से जिला वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. हमारा टारगेट टोला, गांव और पंचायत है.  वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए सुबोध कांत सहाय ने कहा कि बीजेपी 18 साल सत्ता में थी तो क्या कर रही थी? आज जब जनता ने उन्हें पैदल कर दिया है तब वो बांग्लादेशी घुसपैठियों ढूंढ रहे हैं. उन्हें आगे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर प्रहार करते हुए कहा कि हमें  वित्त मंत्री सीतारमण का इस्तीफा चाहिए. जांच होती रहेगी पहले वित्त मंत्री इस्तीफा दें.
अधिक खबरें
रांची में चलाया गया बलात्कार विरोधी आन्दोलन, मोराबादी से राजभवन तक पैदल मार्च
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 11:01 AM

रांची/डेस्क: देश में लगातार हो रहे बलात्कार की घटनवाओं को देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची में इसके विरोध में 'बलात्कार विरोधी आन्दोलन' आज (30 सितंबर) चलाया गया. इसके तहत रांची के प्रसिद्ध मोराबादी मैदान से लेकर राज भवन तक लगभग 1000 महिलाएं ने पैदल मार्च किया.

हजारीबाग: जीटी रोड पर चौपारण पुलिस की बड़ी कारवाई, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 2:21 PM

चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बीती रात अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लदा एक बोलेरो सहित भगहर का एक तस्कर को धर दबोचा हैं. इस संबध मे थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी द्वारा गुप्त सूचना मिली कि ग्राम रामपुर से एक बोलेरो पर अवैध रुप से अंग्रेजी शराब लोड कर तस्करी करने के लिये बिहार ले जाया जा रहा हैं.

त्योहार और चुनाव को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की बैठक, इन चीजों का दिया गया निर्देश
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 12:31 PM

रांची/डेस्क: 3 अक्टूबर से शारदे नवरात्र दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है और नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है. इसके मादे नजर जमशेदपुर पुलिस के द्वारा आज उपयुक्त कार्यालय के सभागार में जिले के तमाम डीएसपी थाना प्रभारी के साथ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बैठक की.

हजारीबाग: दूधमटिया से जंगल बचाने की जनचेतना का हुआ विस्तार, महादेव ने ठूंठ में लौटाया जीवन
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 12:02 PM

तीन दशक पहले जंगल बचाने की मुहिम ने आज पूरे इलाके में जागरूकता की अद्भुत लहर पैदा कर दिया हैं. महादेव महतो द्वारा शुरू की गई इस अभियान में एक-एक कर हजारों-लाखों लोग जुड चुके हैं. इसी की नतीजा है कि तीन दशक पहले जिस दूधमटिया जंगल का क्षेत्रफल लगभग 65 एकड़ था उसका विस्तार अब 90 एकड़ में हो गया हैं. वनों को बचाने में वृक्षाबंधन की इस मॉडल को वन विभाग ने भी अपना लिया हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार, जानें गृह मंत्री ने क्या कहा
सितम्बर 30, 2024 | 30 Sep 2024 | 11:55 AM

रांची/डेस्क: देश के कई जगहों पर अभी चुनाव का माहौल है. इस बीच सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर निशाना साधते हुए उम्र का हवाला दिया.