न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने 100 दिनों में बिहार की राजनीति और प्रशासन में सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ सुशासन, विकास, कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर अपनी स्पष्ट प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
रूंगटा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की है। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने, आधारभूत संरचना को मजबूत करने, निवेश को प्रोत्साहन और उद्योग को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर बढ़ाने का काम किया गया है। साथ ही राज्य के गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देने का काम हुआ है।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए "सहयोग" जैसे प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास और उम्मीदें दोनों मजबूत हुई हैं। रोजगार सृजन के लिए "सैटेलाइट नगरों" की महत्वाकांक्षी योजना एवं 200 से अधिक "राजकीय डिग्री महाविद्यालयों" की शुरुआत बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाएगी। आने वाले दिनों में आधारभूत संरचना, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में और बड़े बदलाव दिखेंगे, जिसका लाभ राज्य के 14 करोड़ नागरिकों तक पहुंचेगा।
भाजपा का मानना है कि ये 100 दिन विकास कार्यों की नई शुरुआत है, जो उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा। आने वाले वर्षों में बिहार को विकसित, समृद्ध और अवसरों से परिपूर्ण राज्य बनाने के लिए सम्राट चौधरी की सरकार और अधिक गति और दृढ़संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।
सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन, सुशासन, विकास और निर्णायक नेतृत्व की नई पहचान : भाजपा
सुरेश रूंगटा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा
संबंधित सामग्री
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।
आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।
विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी
जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।
ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार
ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश
कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।