बर्खास्त किए गए शिक्षक

बिहार में फर्जी शिक्षकों की खैर नहीं: इस जिले में 133 टीचर हुए बर्खास्त, अब लौटाने होंगे ब्याज सहित रुपये

भागलपुर जिले के फर्जी शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने वाले 133 नियोजित शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।<br/>

By : Rani Thakur
बिहार में फर्जी शिक्षकों की खैर नहीं:  इस जिले में 133 टीचर हुए बर्खास्त, अब लौटाने होंगे ब्याज सहित रुपये

भागलपुर में 133 नियोजित शिक्षक बर्खास्त (AI Generated Image)

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भागलपुर जिले के फर्जी शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने वाले 133 नियोजित शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अब इन शिक्षकों से नौकरी के दौरान प्राप्त वेतन की ब्याज के साथ वसूली की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच रिपोर्ट में अनियमितता सामने आते ही संबंधित शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया था। फिर विभागीय प्रक्रिया पूरी कर सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया।

अलग-अलग होगी वसूली की रकम 

सूत्रों के अनुसार वसूली की राशि सभी शिक्षकों के लिए समान नहीं होगी। बता दें कि प्रत्येक शिक्षक की सेवा अवधि, वेतनमान और प्राप्त कुल वेतन के आधार पर अलग-अलग राशि तय की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई की जद में सबसे अधिक 14 शिक्षक बिहपुर प्रखंड के हैं। इसके अलावा खरीक के 11, जगदीशपुर के 6 तथा सन्हौला, नाथनगर, कदवा-नवगछिया और गोपालपुर-रंगरा के पांच-पांच शिक्षक शामिल हैं। 

राज्य स्तर पर 3035 बर्खास्त

जिला शिक्षा विभाग के अनुसार शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आयु संबंधी दस्तावेज तथा टीईटी-सीटीईटी सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई है। जिन मामलों में आपराधिक तथ्य सामने आए हैं, उनमें नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रदेश स्तर पर वर्ष 2006 से 2015 के बीच नियुक्त करीब 3.5 लाख शिक्षकों के 6.70 लाख प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई थी। जांच में अब तक 3035 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं, जिनमें 1830 शिक्षकों को प्राथमिक स्तर पर दोषी माना गया है। इसी जांच के आधार पर भागलपुर में भी 133 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।