एक्शन 

मुंगेर में 15 करोड़ का घोटाला, 3 ठिकानों पर ED की छापेमारी

मुंगेर के जमालपुर में कथित 15 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। 

By : Rani Thakur
मुंगेर में 15 करोड़ का घोटाला, 3 ठिकानों पर ED की छापेमारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित कुमार /  मुंगेर :
 मुंगेर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार तड़के जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुल्का स्थित जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास सहित तीन स्थानों पर छापेमारी शुरू की। ईडी की टीम दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच में जुटी हुई है। 

बताया जाता है कि जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर चिटफंड की तर्ज पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये निवेश कराने और बाद में रकम लेकर फरार होने का आरोप है। 18 नवंबर 2024 को कंपनी के कार्यालय पर ताला लगाकर संचालकों के फरार होने के बाद बड़ी संख्या में निवेशकों ने जमालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में कांड संख्या 224/24 दर्ज की गई थी। 

शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि कंपनी ने लोगों से करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई और कार्यालय बंद कर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन कंपनी के निदेशक और अन्य आरोपी फरार हो गए थे। 

बाद में पुलिस के दबाव के बीच कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव ने मुंगेर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अब ईडी इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग, निवेशकों के पैसों के इस्तेमाल और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मामले में नामजद अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ईडी की छापेमारी और जांच जारी है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।