समस्या

कोसी का कहर: सुपौल के पंचगछिया में अबतक 15 घर विलीन, कटाव जारी

सुपौल जिले के किशनपुर अंचल अंतर्गत मौजहा पंचायत के वार्ड 14 स्थित पचगछिया गांव में कोसी नदी का भीषण कटाव लगातार जारी है।

By : Rani Thakur
कोसी का कहर: सुपौल के पंचगछिया में अबतक 15 घर विलीन, कटाव जारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विष्णु कुमार गुप्ता / सुपौल :
सुपौल जिले के किशनपुर अंचल अंतर्गत मौजहा पंचायत के वार्ड 14 स्थित पचगछिया गांव में कोसी नदी का भीषण कटाव लगातार जारी है। नदी की तेज धारा के कारण शुक्रवार को एक सरकारी जल नल योजना के लिए बने मिनी पानी टंकी सहित चदरायुक्त भवन भी कटकर कोसी नदी में समा गया। यह जल नल योजना रामविलास कुमार के दरवाजे के समीप स्थापित था, जिसे देखते ही देखते नदी अपने साथ बहा ले गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट आते ही कटाव की रफ्तार और तेज हो जाती है। नदी लगातार आबादी की ओर बढ़ रही है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं किया गया तो कई और घर, सरकारी संपत्तियां और कृषि भूमि नदी में समा सकती हैं।

ग्रामीण रामकुमार, रामेश्वर कुमार, कृष्ण कुमार, रघुनाथ शाह, बुलेटिन यादव, सीताराम यादव, उपेंद्र यादव, धनीलाल यादव और जयराम यादव समेत अन्य लोगों ने बताया कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन अब तक कटाव रोकने के लिए कोई ठोस या प्रभावी कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से अविलंब कटाव निरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराया गया तो गांव के कई परिवार बेघर हो सकते हैं और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

वहीं, किशनपुर के प्रभारी अंचलाधिकारी जियाउल कमर ने बताया कि अब तक कटाव की चपेट में आकर 15 घर नदी में विलीन हो चुके हैं। प्रभावित परिवारों का प्रतिवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।