आसान होगी कनेक्टिविटी

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

पटना के जेपी गंगा पथ की सीधी कनेक्टिविटी अब पटना साहिब रेलवे स्टेशन से ही हो जाएगा। इसका काम लगातार तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक 1.55 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

By : Rani Thakur
जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना के जेपी गंगा पथ की सीधी कनेक्टिविटी अब पटना साहिब रेलवे स्टेशन से ही हो जाएगा। इसका काम लगातार तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक 1.55 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह फोरलेन जुलाई तक जेपी गंगा पथ के साथ जुड़ जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन बनाया जा रहा है। 

उत्तर और दक्षिण बिहार से होगा सीधा संपर्क

इस सड़क के बन जाने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उत्तर और दक्षिण बिहार से आने वाले लोग जेपी गंगा पथ के माध्यम से सीधे पटना घाट होते हुए पटना साहिब रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएंगे। फिर पटना घाट से अशोक राजपथ तक बिना जाम के सीधा आवागमन होगा, जिससे शहर के पूर्वी हिस्से में यातायात काफी आसान हो जाएगा।

दीघा, गांधी मैदान और गायघाट से पहुंचना होगा आसान

जेपी गंगा पथ से पटना घाट मार्ग में गोलंबर तक सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों का आवागमन अभी शुरू है। दूसरे चरण में पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन को जोड़ने के लिए ओवरब्रिज और संपर्क पथ भी बनाया जाएगा। 

पटना के लोगों को होगा बड़ा फायदा 

जान लें कि पटना सिटी की घनी आबादी के बीच बन रही इस फोरलेन सड़क के जेपी गंगा पथ से जुड़ने के बाद यहा के लोगों को बड़ा फायदा होगा। दीघा, गांधी मैदान और गायघाट जैसे इलाकों से पटना घाट तक बहुत ही कम समय में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए मारुफगंज और मंसूरगंज जैसी पूर्वी भारत की प्रमुख थोक मंडियों तक पहुंचना बहुत ही आसान होगा। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।