Bihar Road Project

बिहार में रफ्तार पकड़ेंगे वाहन, 21 हजार करोड़ से इन सड़कों और पुलों की बदलेगी तस्वीर

बिहार में सड़कों और पुलों के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए 21,000 करोड़ रुपये को स्वीकृति दी गई है। मुजफ्फरपुर को इससे बड़ी राहत मिलेगी। ihR

By : Rani Thakur
बिहार में रफ्तार पकड़ेंगे वाहन, 21 हजार करोड़ से इन सड़कों और पुलों की बदलेगी तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में सड़कों और पुलों के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पथ निर्माण विभाग ने राज्य की गारंटी पर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कुल 21 हजार करोड़ रुपये का ऋण लेने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। 

लंबित सड़क व पूल परियोजनाओं में आएगी तेजी 

इस राशि के आवंटित होने से मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में लंबित और निर्माणाधीन सड़क व पुल परियोजनाओं के काम में तेजी आएगी। इस स्वीकृत राशि में से 15 हजार करोड़ रुपये बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) को और 6 हजार करोड़ रुपये बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को मिलेंगे। विभाग ने इस संबंध में औपचारिक संकल्प जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को नियमों और शर्तों से अवगत करा दिया है।

ऋण वापसी के लिए 25 वर्ष की सीमा

सरकार द्वारा स्वीकृत इस लोन को किस्तों में वापस किया जाएगा, जिसके लिए अधिकतम समय सीमा 25 वर्ष तय की गई है। इस ऋण की समय पर वापसी के लिए राज्य सरकार 'बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क नियमावली 2026' के तहत सड़कों और पुलों पर वसूल किए जाने वाले टोल टैक्स की राशि का उपयोग करेगी। इस वित्तीय व्यवस्था के सुनिश्चित होने से अब फंड की कमी के कारण कोई भी प्रोजेक्ट नहीं रुकेगा।

दादर और अखाड़ाघाट पुल निर्माण को रफ्तार

इस नए फंड के जारी होने का सबसे बड़ा लाभ मुजफ्फरपुर जिले को मिलने जा रहा है। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले अखाड़ाघाट पुल के नए निर्माण कार्य और दादर पुल के नवनिर्माण कार्य में अब तेजी आएगी। वहीं, वर्तमान दादर पुल और शहर के व्यस्ततम माड़ीपुर आरओबी की आवश्यक मरम्मत का काम भी फंड मिलने से जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को आए दिन होने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

पारू के फतेहाबाद में बनेगा मेगा पुल

इस वित्तीय पैकेज के तहत जिले के पारू प्रखंड अंतर्गत फतेहाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर एक महासेतु का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 5 अरब रुपये की अनुमानित लागत से यहां 3 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे पारू और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहद मजबूत होगी।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।