विधि-व्यवस्था को मजबूती 

क्राइम कंट्रोल के लिए पटना में बनेंगे 25 नए टीओपी, 68 पुलिस अफसर और 128 जवान संभालेंगे मोर्चा

पटना में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक वारदातों पर तुरंत एक्शन के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा खाका तैयार किया है। 

By : Rani Thakur
क्राइम कंट्रोल के लिए पटना में बनेंगे 25 नए टीओपी, 68 पुलिस अफसर और 128 जवान संभालेंगे मोर्चा

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
पटना में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक वारदातों पर तुरंत एक्शन के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा खाका तैयार किया है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने शहर के प्रमुख थाना क्षेत्रों में 25 नए टाउन आउट पोस्ट (टीओपी) खोलने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही इन सभी संवेदनशील और प्रमुख प्वाइंट्स पर पुलिस अधिकारियों व जवानों की नियमित तैनाती कर गश्त और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम को जमीन पर उतारा जाएगा।

इन सभी 25 टीओपी के चौबीसों घंटे संचालन और प्रभावी गश्त के लिए 68 पुलिस अधिकारियों (एसआई और एएसआई) की तैनाती का प्रस्ताव है। साथ ही 128 से अधिक सशस्त्र जवान और सिपाही भी तैनात रहेंगे। टीओपी शुरू होने से किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम घटेगा और स्थानीय स्तर पर ही विवादों व अपराध पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा।

शहर के भीड़भाड़ और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों को कवर करने के लिए थानों के अनुसार नए टीओपी प्रस्तावित किए गए हैं।

  • कदमकुआं : बाकरगंज, दिनकर गोलंबर और राजेंद्र नगर। 
  • पीरबहोर व गांधी मैदान : गोविंद मित्रा रोड और सालिमपुर अहरा। 
  • शास्त्रीनगर व एसकेपुरी : शिवपुरी, एजी कॉलोनी और एएन कॉलेज। 
  • कोतवाली व बुद्धा कॉलोनी : कमला नेहरू नगर, श्रीकृष्णानगर और चीना कोठी। 
  • दीघा : जेपी सेतु, अटल पथ (नीचे) और रूपसपुर नहर। 
  • पाटलिपुत्र व राजीवनगर : इंद्रपुरी और मजिस्ट्रेट कॉलोनी। 
  • गर्दनीबाग : पुलिस कॉलोनी, माणिकचंद तालाब, चितकोहरा और सरिस्ताबाद। 
  • हवाई अड्डा व सचिवालय : एयरपोर्ट, आर ब्लॉक (पुल के नीचे), आर ब्लॉक (ओवरब्रिज), पटेल गोलंबर और हार्डिंग रोड।

.

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।