कार्रवाई

खाली कराई गई सबेया एयरफील्ड की 259 एकड़ जमीन, 35 दिनों तक चला अभियान

गोपालगंज के हथुआ स्थित सबेया परित्यक्त एयरफील्ड से जुड़ी रक्षा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की गई है।

By : Rani Thakur
खाली कराई गई सबेया एयरफील्ड की 259 एकड़ जमीन, 35 दिनों तक चला अभियान

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
गोपालगंज के हथुआ स्थित सबेया परित्यक्त एयरफील्ड से जुड़ी रक्षा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन और रक्षा प्राधिकार की संयुक्त कार्रवाई में 259 एकड़ से अधिक रक्षा भूमि को कृषि अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। करीब 35 दिनों तक चले इस अभियान के बाद अतिक्रमणमुक्त जमीन का भौतिक कब्जा रक्षा प्राधिकार को सौंप दिया गया है। वहीं, भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए जमीन की सीमा पर सीमा-स्तंभ भी लगाए गए हैं।

बिहार सरकार के निर्देश के बाद गोपालगंज जिला प्रशासन ने सबेया एयरफील्ड की रक्षा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। जिलाधिकारी समीर सौरभ के प्रशासनिक समन्वय में जिला प्रशासन और रक्षा प्राधिकार की संयुक्त टीम ने जमीन का सर्वेक्षण और सीमांकन कराया।

अभियान के दौरान सबेया एयरफील्ड की कुल 473 एकड़ से अधिक रक्षा भूमि का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के बाद जिन हिस्सों पर कृषि गतिविधियों के जरिए अतिक्रमण पाया गया, वहां कार्रवाई शुरू की गई।

करीब 35 दिनों तक चले अभियान में कुल 259.274936 एकड़ रक्षा भूमि को कृषि अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद अतिक्रमणमुक्त जमीन का भौतिक कब्जा विधिवत रक्षा प्राधिकार को सौंप दिया गया।

वहीं, जमीन की सीमाओं को स्थायी तौर पर चिह्नित करने के लिए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज यानी MES की ओर से सीमा-स्तंभ भी स्थापित किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि इससे रक्षा भूमि की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

डीएम समीर सौरभ ने बताया कि सबेया एयरफील्ड भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन है और इसकी कुल भूमि करीब 473 एकड़ है। प्रशासन की कार्रवाई में अब तक 259 एकड़ से अधिक जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जा चुका है।

डीएम के मुताबिक, अभी करीब 19.5 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण बाकी है, जिसमें पक्के स्ट्रक्चर भी शामिल हैं। प्रशासन की ओर से इन अतिक्रमणों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की जा रही है और जल्द ही शेष जमीन को भी अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि सबेया एयरफील्ड की रक्षा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ-साथ उसकी सीमाओं को स्पष्ट किया गया है। सीमा-स्तंभ लगाए जाने से भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी और रक्षा संपदा की जमीन की सुरक्षा को लेकर निगरानी आगे भी जारी रहेगी और शेष अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार पूरी की जाएगी। सबेया एयरफील्ड की 259 एकड़ से अधिक रक्षा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर उसका भौतिक कब्जा रक्षा प्राधिकार को सौंपना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।

 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।