300 roadside shops will be removed ease traffic

गया में जाम से निजात के लिए हटेंगी 300 फुटपाथी दुकानें, नगर पर्षद ने जारी किया नोटिस

शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और नगर पर्षद ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

By : Rani Thakur
गया में जाम से निजात के लिए हटेंगी 300 फुटपाथी दुकानें, नगर पर्षद ने जारी किया नोटिस

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
राहुल कुमार/शेरघाटी:
शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और नगर पर्षद ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर की सड़कों और फुटपाथ पर लगी करीब 300 फुटपाथी दुकानों को हटाया जाएगा। नगर पर्षद की ओर से संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानें हटाने का निर्देश दिया गया है।

नगर कार्यपालक पदाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सड़क किनारे दुकानें लगने से आवागमन प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। इससे राहगीरों के साथ स्कूल बस, ऑटो, ई-रिक्शा और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है।

एसडीओ जतिन कुमार ने दुकानदारों से स्वयं दुकान हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुकानदार खुद सामान हटा लेते हैं तो वह सुरक्षित रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य किसी की रोजी-रोटी छीनना नहीं, बल्कि बाजार को व्यवस्थित कर लोगों को जाम से राहत दिलाना है।

फुटपाथी दुकानदारों के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने की तैयारी है। साथ ही ई-रिक्शा और ऑटो के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। नगर पर्षद माइकिंग कर दुकानदारों को जागरूक कर रही है। अधिकारियों के अनुसार करीब एक सप्ताह में वैकल्पिक व्यवस्था पूरी करने का लक्ष्य है। इसके बाद सड़क पर दुकान लगाने वालों पर जुर्माना समेत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।