स्पेशल ट्रेन सेवा

बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे भागलपुर और रांची के बीच चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी। <br/><br/>

By : Rani Thakur
बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर और रांची के बीच चार श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है।

कांवड़ियों को मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों का ठहराव (स्टॉपेज) पूर्व रेलवे के सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा। इससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवड़ियों एवं अन्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

रांची-भागलपुर द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 

रेलवे के अनुसार, 08690 रांची-भागलपुर द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को रांची से शाम 5:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 08689 भागलपुर-रांची स्पेशल 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को भागलपुर से सुबह 9:10 बजे प्रस्थान कर रात 10:20 बजे रांची पहुंच जाएगी। यह ट्रेन राजाबेरा मार्ग से चलेगी।

रांची-भागलपुर द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 

ठीक इसी प्रकार, 08646 रांची-भागलपुर द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को शाम 5:30 बजे रांची से रवाना होगी और  अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी। फिर वापसी में 08645 भागलपुर-रांची स्पेशल 28 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सुबह 9:10 बजे भागलपुर से चलकर रात 9:40 बजे रांची पहुंच जाएगी। यह ट्रेन बरकाकाना मार्ग से संचालित होगी। सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इन ट्रेनों के आरक्षण की तिथि की घोषणा जल्द ही होगी। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।