सफलता 

रक्षाबंधन पर भाई का सबसे बड़ा तोहफा: 5 साल के संघर्ष के बाद बहन 'राखी' के हत्यारे पति को दिलाई ये सजा 

राखी के दिन ही एक भाई ने अपनी बहन 'राखी कुमारी' के हत्यारे को उम्र कैद की सजा दिलवाई। मामला सासाराम के नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। 

By : Rani Thakur
रक्षाबंधन पर भाई का सबसे बड़ा तोहफा: 5 साल के संघर्ष के बाद बहन 'राखी' के हत्यारे पति को दिलाई ये सजा 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम:
राखी के दिन ही एक भाई ने अपनी बहन 'राखी कुमारी' के हत्यारे को उम्र कैद की सजा दिलवाई। मामला सासाराम के नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां आज से 5 साल पहले 26 नवंबर 2021 को राखी कुमारी नामक एक महिला की उसके पति ने ही हाथ पांव बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

सासाराम के कोर्ट ने मृतक राखी के हत्यारे पति तपन सोनकर को उम्र कैद की सजा सुनाई है। राखी कुमारी झारखंड के बोकारो जिला के चांस की रहने वाली थी तथा भोजपुरी सिनेमा में छोटे-छोटे अभिनय किया करती थी। वह अपने पति के साथ सासाराम के गजराढ मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। उसका पति तपन सोनकर भी भोजपुरी सिनेमा में छोटा-मोटा काम करता था। लेकिन पैसे की लेनदेन तथा दहेज को लेकर दोनों में विवाद था। 

इस मामले में पति तपन सोनकर ने अपनी पत्नी राखी की हत्या कर दी थी। जिस मामले में अब के कोर्ट ने 5 गवाहों को गवाही के बाद सजा सुनाई है। जिसके बाद राखी का भाई चिंटू कुमार मंडल को राहत मिली है। एक भाई ने अपनी बहन राखी को रक्षाबंधन के दिन न्याय दिलवाया है। बताया जाता है कि तब भाई चिंटू कुमार मंडल अपनी बहन की हत्या के बाद पिछले 5 सालों से लगातार सासाराम में कोर्ट का चक्कर लगा रहा था और अंततः रक्षाबंधन के दिन ही उसे इतनी बड़ी राहत मिली है। 

इस संबंध में अपर लोक अभियोजक उपेंद्र कुमार का कहना है कि चुकी मृतक महिला का नाम भी "राखी" था और उसकी भाई ने उसकी हत्या के बाद उसे न्याय दिलवाने के लिए काफी मेहनत किया और अंततः माननीय न्यायालय ने रक्षाबंधन के दिन ही राखी नाम की महिला की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा तथा 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।