न्यूज 11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में होली के बाद अपने अपने कार्यस्थल लौट रही भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है. यात्री प्लेटफार्म पर जाने के बदले होल्डिंग एरिया में बैठकर ट्रेन का इंतजार करेंगे. प्लेटफार्म पर भीड़ लगाने से बेहतर है यात्री होल्डिंग एरिया में बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार करें और ट्रेन के आने के बाद ही प्लेटफार्म पर जाएं.
दानापुर मंडल द्वारा नियमित के अलावा पटना से 18 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. बता दें, जीआरपी और आरपीएफ द्वारा स्टेशन की लगातार निगरानी की जा रही है. कंट्रोल रूम में बने वार रूम से 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम अपना मिजाज, 48 घंटे की भीतर होगी बारिश के साथ वज्रपात!