पुलिस को देखकर भाग रहे एक शराब माफिया की सड़क दुर्घटना में मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

By : News11 Bharat
पुलिस को देखकर भाग रहे एक शराब माफिया की सड़क दुर्घटना में मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क:  रोहतास जिले के आयर कोठा थाना क्षेत्र से मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक एवं हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल पुलिस गिरफ्त में हीं भाग रहे एक कथित शराब माफिया की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल है, जिनका फिलहाल सदर अस्पताल सासाराम में इलाज चल रहा है. मृतक दरिहट थाना क्षेत्र के दरिहट गांव निवासी राजदेव पाल के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. 

शराब मामले में छापेमारी करने गई थी पुलिस 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जिले के आयरकोठा थाने की पुलिस ने मंगलवार को स्कूटी सवार एक कथित शराब माफिया को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को शराब माफिया के स्कूटी पर बिठा दिया और उसे थाने चलने के लिए कहा, लेकिन इसी क्रम में शराब माफिया स्कूटी लेकर पुलिसकर्मी सहित भागने लगा और कुछ दूर जाते-जाते स्कूटी अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से जा टकराई. इस घटना में कथित शराब माफिया की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गया.

शादी की खुशियां मातम में तब्दील

मृतक के परिजनों के अनुसार रोहित कुमार उर्फ गोलू की आगामी 27 अप्रैल को तिलक एवं 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी. शादी शिवसागर में तय हुई थी, जिसको लेकर दोनों घरों में तैयारीयां भी चल रही थी. घटना के बाद दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

शव का कराया गया पोस्टमार्टम 

वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है तथा घायल पुलिसकर्मी को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन रोहतास पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है.

घायल पुलिसकर्मी का बयान 

हालांकि घायल पुलिसकर्मी आफताब आलम ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आयर कोठा थाने की पुलिस ने एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया था, जिसे स्कूटी के साथ थाने ले जाया जा रहा था. लेकिन तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराई, जिसके बाद उन्होंने आगे की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा के कसाफलिया में शिव चतुर्दशी पर पाता नाच सह मेले का आयोजन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई