दानापुर में चलती महिंद्रा थार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

By : News11 Bharat
दानापुर में चलती महिंद्रा थार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

राजू राज/न्यूज11  भारत

दानापुर/डेस्क: पटना दानापुर के सगुना पुलिस चौकी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक Mahindra Thar चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सगुना मोड़ पर चारों ओर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों और दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी से अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही मिनटों में आग भड़क गई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

घटना के दौरान कुछ समय के लिए सगुना मोड़ पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: पटना निगरानी विभाग की टीम ने किशनगंज खनन विभाग के अकाउंटेंट और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई