एक्शन 

शिक्षा के मंदिर में गुरुजी निकले रिश्वतखोर, महज दस हजार के लिए खोया ईमान, निगरानी टीम ने धर दबोचा

निगरानी की टीम गुरूवार को औरंगाबाद के बारूण आई और राजकीय केशव उच्च विद्यालय के रिश्वतखोर शिक्षक सह स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर शशिभूषण कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा।<br/><br/>

By : Rani Thakur
शिक्षा के मंदिर में गुरुजी निकले रिश्वतखोर, महज दस हजार के लिए खोया ईमान, निगरानी टीम ने धर दबोचा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
धीरेन्द्र पाण्डेय / औरंगाबाद:
औरंगाबाद सरकारी स्कूल के टीचर ने शिक्षा के मंदिर को रिश्वतखोरी का अड्डा बना दिया था। शिक्षक के बारे में शिकायतें आम थी कि, वह बिना रिश्वत लिए किसी विद्यार्थी का कोई काम नही करते। काम नहीं होने पर स्टूडेंट्स किसी से इसकी शिकायत नहीं करते थे, लेकिन एक स्टूडेंट के परिजन ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से कर दी। 

शिकायत के बाद निगरानी की टीम गुरूवार को औरंगाबाद के बारूण आई और राजकीय केशव उच्च विद्यालय के रिश्वतखोर शिक्षक सह स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर शशिभूषण कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम रिश्वतखोर टीचर को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उसे शुक्रवार को निगरानी की विशेष अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। 

क्या है मामला 

टीम का नेतृत्व कर रही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की पुलिस उपाधीक्षक ऋषिता स्नेह ने बताया कि बारूण प्रखंड के मखरा गांव निवासी शशिभूषण कुमार ने पटना आकर निगरानी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी कंचन कुमारी राजकीय केशव उच्च विद्यालय, बारूण से मैट्रिक पास आउट है। पत्नी का मार्कशीट एवं एसएलसी के लिए जब वे स्कूल गये तो शिक्षक सह स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर ने उन्हे पहले कल आओ-परसो आओ कहकर टरकाते रहे। 

इस दौरान उन्हें पता चला कि बिना रिश्वत के टीचर स्टूडेंट का कोई काम नहीं करते हैं। रिश्वत नहीं मिलने पर वे इसी तरह बहाने बनाते रहते हैं। इस बीच टीचर ने जब उनसे 10 हजार के रिश्वत की मांग की, तो उन्होंने सबक सिखाना तय किया और मामले की निगरानी में शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी की टीम टीचर को दबोंचने बारूण पहुंची।

मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक टीम भेजकर शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर निगरानी की डीएसपी ऋषिता स्नेह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

निगरानी की टीम गुरूवार को छापेमारी करने बारूण पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता को स्कूल में जाकर टीचर को रिश्वत देकर इशारा करने को कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जैसे ही टीचर को 10 हजार की रिश्वत देते हुए ईशारा किया, वैसे ही स्कूल में ही घात लगाए निगरानी की टीम ने टीचर को रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम टीचर को अपने साथ पटना ले गई है। मामले में निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। निगरानी की छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर अमन आनंद, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, आशीष कुमार चौबे, राकेश कुमार एवं अन्य शामिल रहे।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।