एसी बस सेवा

बिहार से इस राज्य के लिए चलेंगी एसी बसें, इन 6 जिलों से खुलेंगी गाड़ियां

बिहार सरकार ने हरियाणा में काम करने वाले प्रवासी बिहारवासियों के लिए विशेष पहल की है। इसके तहत बिहार से हरियाणा के बीच एसी बस सेवा शुरू की जाएगी।

By : Rani Thakur
बिहार से इस राज्य के लिए चलेंगी एसी बसें, इन 6 जिलों से खुलेंगी गाड़ियां

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार और हरियाणा के बीच रोड कनेक्टिविटी सस्ती और आरामदायक बनाने के लिए सरकार की तरफ से विशेष पहल की गई है। इस कड़ी में हरियाणा के लिए बिहार से एसी बसें चलेंगी। 

6 प्रमंडलों के लिए होगा परिचालन 

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के 6 प्रमंडलों पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर से गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत सहित हरियाणा के अन्य शहरों के लिए बसों का नियमित तौर पर परिचालन करेगा। इस महीने के अंत में सेवा शुरू होने की उम्मीद है। कामकाज के लिए हरियाणा जाने वाले लोगों के लिए यह राहत की खबर है।

दोनों राज्यों के बीच संबंध होंगे बेहतर 

बिहार सरकार ने हरियाणा में काम करने वाले प्रवासी बिहारवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया है। दोनों राज्यों के बीच बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को हरियाणा में द्विपक्षीय इकरारनामा पर साइन किया गया। करार पर राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन तथा हरियाणा सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव (परिवहन) राजा शेखर वुंडरु ने हस्ताक्षर किए। इस करार से दोनों राज्यों के बीच बेहतर संबंधों की शुरुआत होने के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत होंगे।

कम पैसे में सुरक्षित व आरामदायक यात्रा

नई अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को कम किराये पर सुरक्षित, आरामदायक और विश्वसनीय सरकारी परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।