न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग में एक अहम कार्रवाई की गई हैं. उप मुख्यमंत्री और राजस्व भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं. यह कार्रवाई उन पर हड़ताल पर रहने और सरकार के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने के आरोप में की गई हैं. निलंबित अधिकारियों में पटना के पूर्व सीओ जितेंद्र कुमार पांडेय, पटना सदर के अंचलाधिकारी रजनीकांत और पूर्वी चंपारण के घोड़ासन के सीओ आनंद कुमार शामिल हैं.
यह भी पढ़े: समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, सीएम नीतीश आज मुंगेर-लखीसराय में, 445 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात