पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर, पटना रेफर

बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। <br/>

By : Rani Thakur
अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर, पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

पुरानी रंजिश में किया हमला

घटना गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हमला इतना गंभीर था कि घायल को मौके से तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा।

आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जांच के लिए विशेष टीम गठित 

एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लिया गया साथ धारदार हथियार को भी जप्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जांच जारी 

वहीं अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी इस घटना को लेकर लोग भी लगातार जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब सबकी नजर आरोपी की गिरफ्तारी और घायल के स्वास्थ्य पर टिकी हुई है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।