बिहार के बाद अब यूपी चुनाव में भी दमख़म से लड़ेंगे, अररिया में बोले असदुद्दीन ओवैसी

By : News11 Bharat
बिहार के बाद अब यूपी चुनाव में भी दमख़म से लड़ेंगे, अररिया में बोले असदुद्दीन ओवैसी

न्यूज11  भारत

अररिया/डेस्क: बिहार चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद आभार यात्रा के क्रम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अररिया के जोकीहाट रानी चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया और सीमांचल में हुई भारी जीत के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया. इस मौके पर उनके साथ सभी AIMIM के जीते हुए पांचों विधायक और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

इस मौके पर ओवैसी ने कहा कि इंशाल्लाह आप लोगों ने जो हमें प्यार दिया है हम कभी सीमांचल को कभी छोड़ेंगे वाले है और न ही भूलने वाले हैं. उन्होंने उन्होंने कहा कि हमारे पांचों विधायक के सहारे बिहार विधान में सीमांचल जिंदाबाद का नारा लगेगा. आप लोगों ने यह साबित कर दिया है हम लोग एक साथ मिलकर अगर खड़े हो जाएंगे तो हमें किसी दूसरे की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं उन्होंने कहा कि बिहार के बाद अब हम यूपी चुनाव भी लड़ेंगे और वहां भी जाएंगे.

वही AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और अमोर के विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि जोकीहाट का इलाका पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तस्लीमुद्दीन केला का है मैं उन्हे नमन करता हूं तस्लीमुद्दीन लालू यादव के आंखो में आंख डालकर बात करते थे, लेकिन उनके बेटे लालू यादव के जूते की तरफ आंख रख कर बात करते हैं जो की बहुत शर्मनाक है. 

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण और कचरे की गिरफ्त में आरा सदर अस्पताल, परिसर में शराब के खाली पैकेट की भरमार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई