प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे

Bihar News : पटना में अब AI करेगा प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे, ऐसे होगी संपत्तियों की पहचान

पटना में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे अब AI के जरिए होगा। बिजली बिल के आधार पर संपत्तियों की पहचान की जाएगी। अभियान के लिए 26 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar News : पटना में अब AI करेगा प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे, ऐसे होगी संपत्तियों की पहचान

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना:
पटना नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स के सेल्फ असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब बिजली बिल के आधार पर संपत्तियों का सर्वे होगा। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल होगा, ताकि कम समय में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से कॉन्टैक्ट किया जा सके।

पटना नगर निगम में 7 लाख उपभोक्ता 

पटना नगर निगम क्षेत्र में लगभग 7 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जबकि प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में लगभग 3 लाख संपत्तियां ही रजिस्टर्ड हैं। विद्युत उपभोक्ताओं और प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट के बीच मौजूद इस अंतर को कम करने, रजिस्टर्ड होल्डिंग्स की संख्या में वृद्धि करने और निगम के टैक्स बेस का विस्तार करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम ने एक विशेष अभियान शुरू किया है।

कंट्रोल रूम में 26 सदस्यीय विशेष टीम का गठन

इस अभियान के तहत नगर निगम के कंट्रोल रूम में 26 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम हर दिन विद्युत उपभोक्ताओं से फोन के माध्यम से संपर्क कर उनकी प्रॉपर्टी, SAS संख्या और प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान से संबंधित जानकारी प्राप्त करेगी। इस संपर्क के दौरान संबंधित उपभोक्ताओं को अपनी संपत्ति का टैक्स असेसमेंट कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

रोजाना पेश करना होगा रिपोर्ट

इस अभियान की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए टीम के सभी सदस्य प्रतिदिन अपने काम का रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। ऊर्जा विभाग द्वारा पटना नगर निगम को 6,97,792 विद्युत उपभोक्ताओं का डिटेल उपलब्ध कराया गया है। इनमें से 6,18,244 उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज हैं। अभियान के प्रथम चरण में उन्हीं उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है, जिनके मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं।


 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।