न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: अभी की बड़ी खबर बिहार के पटना से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नई सरकार की अटकलों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली में वे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और बिहार से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संभावित सरकार गठन को लेकर चर्चा होने की संभावना है.
मिली जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट पर नितिन नबीन मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए. नितिन नबीन ने राज्यसभा चुनाव के लिए कल ही अपना नामांकन दाखिल किया था. उनके नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे. अब दिल्ली में होने वाली बैठकों को बिहार की सियासत के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री के बेटे की शादी में शिरकत हुए CM Hemant Soren, वर-वधू को दिए आशीर्वाद