अकाउंट पर बढ़ गई रकम

आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740.68 करोड़ रुपए: बैलेंस देखकर उड़े होश, कुछ देर बाद खाता फ्रीज

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में एक आंगनबाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

By : Rani Thakur
आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740.68 करोड़ रुपए: बैलेंस देखकर उड़े होश, कुछ देर बाद खाता फ्रीज

आंगनबाड़ी सहायिका

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क 
विष्णु कुमार गुप्ता / सुपौल :
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में एक आंगनबाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। हरिहरपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी और आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-339 की सहायिका गीता देवी के खाते में 7,40,68,72,895.78 रुपये का बैलेंस दिखने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को गीता देवी अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए गांव के एक सीएससी केंद्र पहुंचीं। उन्होंने पहले 2100 रुपये की निकासी की। इसके बाद सीएससी संचालक बलराम कुमार ने खाते का शेष बैलेंस जांचा तो स्क्रीन पर 740.68 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई दी। इतनी बड़ी रकम देखकर संचालक और गीता देवी दोनों हैरान रह गए। गीता देवी ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि पंजाब में मजदूरी कर रहे उनके पति प्रदीप कुमार ने शायद कोई बड़ी राशि भेजी होगी। लेकिन फोन पर बात करने पर उनके पति ने ऐसी किसी भी रकम भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई।

8-10 वर्षों से सीएससी केंद्र का संचालन 

सीएससी संचालक बलराम कुमार ने बताया कि वह पिछले 8 से 10 वर्षों से केंद्र का संचालन कर रहे हैं, लेकिन इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। उन्होंने गीता देवी को सलाह दी कि यदि यह राशि उनकी नहीं है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित बैंक को दें। इसी बीच कुछ देर बाद दोबारा बैलेंस जांचने पर खाता फ्रीज दिखाने लगा। बाद में 10 हजार रुपये निकालने का प्रयास भी असफल रहा।

मामले की जांच जारी है 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे दिखाई दी। शुरुआती तौर पर इसे बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी, साइबर संबंधी त्रुटि या अन्य कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है। संबंधित बैंक और विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में इसे लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।