सुपौल में पुलिस हमला

बिहार में चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर रॉड से वार, दारोगा को बचाते हुए होमगार्ड जवान का फटा सिर

सुपौल के त्रिवेणीगंज में जेवरात चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दारोगा को बचाने में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश

By : Anshuman Parashar
बिहार में चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर रॉड से वार, दारोगा को बचाते हुए होमगार्ड जवान का फटा सिर

सांकेतिक

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के सुपौल जिले से खाकी को चुनौती देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पतरघट्टी (वार्ड संख्या-5) में शनिवार को आभूषण चोरी के एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर कथित आरोपी के परिवार वालों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में तफ्तीश करने गए सब-इंस्पेक्टर (SI) विजय कुमार के साथ न सिर्फ बदसलूकी और मारपीट की गई, बल्कि उन्हें बचाने के प्रयास में होमगार्ड के एक जवान तरुण कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हमलावरों ने जवान के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया है. घायल जवान को आनन-फानन में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

स्मैक की लत और जेवरात चोरी का है पूरा कनेक्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे विवाद की जड़ करीब एक हफ्ते पहले हुई चोरी की एक घटना से जुड़ी है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-18 के रहने वाले राकेश भगत के घर से कीमती गहने चोरी हो गए थे. आरोप है कि राकेश भगत के परिवार का ही एक सदस्य, जो स्मैक के नशे का आदी है, उसने घर से जेवरात उड़ाए और अपने कुछ दोस्तों की मदद से उन्हें बाजार में बेचकर पैसे उड़ा दिए. पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस इस मामले के सुराग तलाश रही थी.

आरोपी को थाने ले जाने पर भड़का परिवार, दारोगा पर ताना लोहा

चोरी के इस मामले में जब कड़ियां जोड़ी गईं, तो पतरघट्टी के रहने वाले अनिरुद्ध यादव के बेटे आकाश कुमार का नाम सामने आया. इसी इनपुट के आधार पर दारोगा विजय कुमार पुलिस बल के साथ शनिवार को पूछताछ के लिए आकाश के घर पहुंचे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पुलिस टीम शुरुआती पूछताछ के बाद संदेह के घेरे में आए आकाश कुमार को अपने साथ थाने ले जाने लगी, तभी उसके परिजन उग्र हो गए. आकाश, उसके भाई आशीष और परिवार के अन्य सदस्यों ने अचानक पुलिस टीम को घेर लिया और हमला बोल दिया. इस दौरान दारोगा विजय कुमार को निशाना बनाते हुए लोहे की रॉड से हमला किया गया.

"दारोगा जी को बचाने के चक्कर में मुझे मार दी रॉड" — घायल जवान की जुबानी

अस्पताल में भर्ती जख्मी होमगार्ड जवान तरुण कुमार यादव ने घटना की खौफनाक दास्तान बयां करते हुए बताया कि हमलावर पूरी तरह से आपा खो चुके थे. उन्होंने कहा, "एसआई विजय कुमार पर लोहे की रॉड से दो बार जानलेवा वार किया गया. पहला वार तो दारोगा जी को छूकर निकल गया, लेकिन जब हमलावरों ने दूसरी बार रॉड तानी, तो मैंने बीच-बचाव कर उन्हें बचाने की कोशिश की. इसी दौरान वह भारी रॉड सीधे मेरे सिर पर आ लगी और मैं लहूलुहान हो गया." जवान ने यह भी बताया कि इस झड़प के बाद पुलिस एक महिला (अनीता देवी) को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी, जिसे बाद में छोड़ दिया गया.

एसपी का सख्त निर्देश: जांच के बाद होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

पुलिस टीम पर हुए इस हमले के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपौल के पुलिस अधीक्षक (SP) शरथ आर.एस. ने सख्त रुख अख्तियार किया है. एसपी ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले और ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पूरे मामले की गहनता से जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित सामग्री

गोपालगंज में आधी रात को खूनी एनकाउंटर, जब तस्कर ने दारोगा पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, तो पुलिस ने सीधे जबड़े में मार दी गोली

गोपालगंज में आधी रात को खूनी एनकाउंटर, जब तस्कर ने दारोगा पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, तो पुलिस ने सीधे जबड़े में मार दी गोली

गोपालगंज में चेकिंग के दौरान शराब तस्करों ने दारोगा पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में यूपी का एक तस्कर घायल हो गया। मौके से भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद किए गए हैं।

गया में शराब माफिया पर प्रशासनिक हंटर, डेढ़ करोड़ की विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

गया में शराब माफिया पर प्रशासनिक हंटर, डेढ़ करोड़ की विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

गया के डोभी चेक पोस्ट पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये की जब्त विदेशी शराब और बीयर को जेसीबी और बुलडोजर से गड्ढे में कुचलकर नष्ट कर दिया।

बिहार में शराब तस्करों ने पार की सारी हदें, छापेमारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला, दो महिलाओं समेत 5 उपद्रवी गिरफ्तार

बिहार में शराब तस्करों ने पार की सारी हदें, छापेमारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला, दो महिलाओं समेत 5 उपद्रवी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के पारू में शराब तस्कर अजय राय के घर छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ। महिला दारोगा सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हैं, 4 गंभीर हैं। 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

शादी का झांसा देकर बुलाया और चीर दिया पेट! मोकामा में प्रेमिका के चाचा ने बॉयफ्रेंड की हत्या को दिया खतरनाक अंजाम

शादी का झांसा देकर बुलाया और चीर दिया पेट! मोकामा में प्रेमिका के चाचा ने बॉयफ्रेंड की हत्या को दिया खतरनाक अंजाम

मोकामा के अंशु की प्रेम प्रसंग में पेट चीरकर निर्मम हत्या। कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश ने रची थी साजिश। प्रेमिका के माता-पिता व बहन समेत चार गिरफ्तार। हत्या में प्रयुक्त कार और चाकू बरामद।

Bihar News: बिहार में पुलिस पर जानलेवा हमला, अपराधी के परिजनों ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे

Bihar News: बिहार में पुलिस पर जानलेवा हमला, अपराधी के परिजनों ने जमकर बरसाए लाठी-डंडे

बिहार के जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में एक कुख्यात फरार अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दो सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए