जनसुराज में टूट

बिहार में सियासी हलचल: बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले जनसुराज में बड़ी टूट, दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

जनसुराज के कई दिग्गज नेताओं ने आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

By : Rani Thakur
बिहार में सियासी हलचल: बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले जनसुराज में बड़ी टूट, दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

जनसुराज के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

न्यूज 11 भारत, पटना डेस्क : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक तोड़-जोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश कार्यालय में आज एक विशेष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनसुराज के कई दिग्गज नेताओं ने आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जनसुराज पार्टी के इन कद्दावर चेहरों के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

भाजपा का मिलन समारोह 

आज पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक मिलन समारोह को संपन्न कराया गया। मंच पर आए नए नेताओं का भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और इसे संगठन की एक बड़ी मजबूती बताया।

ये हुए भाजपा में शामिल 

जनसुराज पार्टी की तरफ से बांकीपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी रह चुके बिट्टू सिंह ने भाजपा का दामन थामा है। 
वहीं कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार रहे दिग्गज नेता केसी सिन्हा ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। 
इन दोनों बड़े नेताओं के साथ जनसुराज पार्टी के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए।

पूर्व प्रत्याशियों ने ज्वाइन की बीजेपी

बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा का नाम सबसे महत्वपूर्ण है। ये दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों (बांकीपुर और कुम्हरार) में जनसुराज का मुख्य चेहरा थे और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे। इन दोनों प्रमुख चेहरों के अचानक भाजपा में चले जाने से जनसुराज का सांगठनिक ढांचा कमजोर हुआ है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।