बयानबाजी

बांकीपुर उपचुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को बताया अहंकारी, कहा- जनता बदलाव चाहती थी

बांकीपुर उपचुनाव पर टीएमसी सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ने का काम किया है।  

By : Rani Thakur
बांकीपुर उपचुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को बताया अहंकारी, कहा- जनता बदलाव चाहती थी

न्यूज11 भारत की शत्रुघ्न सिन्हा से खास बातचीत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विजय शेखर सिंह / पटना:
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में न्यूज11 भारत से विजय शेखर सिंह ने टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से खास बातचीत की। शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे बदलाव की जीत बताते हुए बीजेपी पर अहंकार का आरोप लगाया। वहीं छात्र आंदोलन को लेकर भी उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन किया

जनता ने तोड़ा भाजपा का अहंकार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जनता बदलाव चाहती थी और इसी कारण प्रशांत किशोर की जीत हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी जीत का अहंकार था, लेकिन जनता ने उस अहंकार को तोड़ने का काम किया।

पीके को जनता के समर्थन से मिली जीत 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर उस समय नीतीश कुमार भी मुख्यमंत्री होते, तब भी प्रशांत किशोर की ही जीत होती, क्योंकि जनता परिवर्तन चाहती थी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन जनता के समर्थन ने उन्हें जीत दिलाई।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।