एनकाउंटर मामला

भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट जाइए

बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। <br/>

By : Rani Thakur
भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट जाइए

भरत तिवारी एनकाउंटर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिका भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले में दायर की गई थी। यह याचिका वकील विशाल तिवारी ने दायर किया था। जानकारी के अनुसार, याचिका में दावा किया गया था कि भरत तिवारी का एनकाउंटर फर्जी था। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई थी।

पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग

इसके अलावा, एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि कानून का राज और लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच जरूरी है। आवेदन में यह भी मांग की थी कि जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनी एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति द्वारा कराई जाए। 

मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। 
  • इस मामले में पुलिस का दावा है कि भरत तिवारी एक आपराधिक मामले में वांछित था और मुठभेड़ में मारा गया।
  • पीड़ित परिवार ने इसे फर्जी एनकाउंटर करार दिया। 
  • इस मामले को लेकर बिहार में विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की।
  • इस मामले में वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की।
  • सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता को पहले संबंधित हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।