बिहार में एग्जाम और भर्ती का डबल अपडेट, BEd- CET की तारीख घोषित, पुलिस बहाली में बड़ा एक्शन

बिहार में बीएड प्रवेश परीक्षा और पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर बीएड CET-2026 की तारीख तय हो गई है, वहीं पुलिस भर्ती में हजारों आवेदन रद्द होने से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई

By : sawan kumar
बिहार में एग्जाम और भर्ती का डबल अपडेट, BEd- CET की तारीख घोषित, पुलिस बहाली में बड़ा एक्शन

BEd- CET की तारीख घोषित

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बिहार के विश्वविद्यालयों और संबद्ध सरकारी-निजी कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्र पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2026) आगामी 7 जून को कराई जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 11 प्रमुख शहरों में किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक राज्यभर से 82 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है। वहीं विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की जांच के लिए भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है।

हाईलाइट्स - 

  • 7 जून को आयोजित होगी बिहार सीईटी-बीएड 2026 परीक्षा
  • 82 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया सफल पंजीकरण
  • 21 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका
  • बिहार पुलिस में ASI तकनीकी के 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु
  • मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती में 10 हजार से अधिक आवेदन रद्द

बिहार पुलिस में तकनीकी पदों पर भर्ती, 21 मई से शुरू होंगे आवेदन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। बिहार पुलिस रेडियो शाखा में कुल 22 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अवसर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर आयोग जल्द विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी करेगा।

मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती में 10 हजार से अधिक आवेदन खारिज

इधर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक मद्य निषेध भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त किए गए हैं। आयोग ने जानकारी दी है कि 78 पदों के लिए प्राप्त आवेदनों में से 10 हजार 384 आवेदन विभिन्न त्रुटियों के कारण अमान्य पाए गए। सबसे अधिक आवेदन ऐसे रहे, जिनमें पंजीकरण तो किया गया लेकिन अंतिम रूप से फॉर्म जमा नहीं किया गया। इसके अलावा एक से अधिक आवेदन करना, अस्पष्ट फोटो अपलोड करना, हस्ताक्षर नहीं देना और अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं आवेदन वापस लेना भी प्रमुख कारण रहे। आयोग ने अभ्यर्थियों को भविष्य में आवेदन भरते समय सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें - बिहार में महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ाने की तैयारी, सहकारी बैंकों से जुड़ेंगी लाखों महिलाएं

 

संबंधित सामग्री

बिहार लोकसेवा आयोग की अध्यक्ष बनीं हरजोत कौर बम्हरा, जानें यह IAS कौन हैं

बिहार लोकसेवा आयोग की अध्यक्ष बनीं हरजोत कौर बम्हरा, जानें यह IAS कौन हैं

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को दी गई है। 

बिहार दारोगा परीक्षा को लेकर EOU की बड़ी कार्रवाई, रडार पर 20 परीक्षा केंद्र

बिहार दारोगा परीक्षा को लेकर EOU की बड़ी कार्रवाई, रडार पर 20 परीक्षा केंद्र

EOU ने बीपीएसएससी से परीक्षार्थियों के अनुपात में सर्वाधिक सफल छात्रों वाले केंद्रों की सूची मांगी है। 

पटना में छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, सीएम हाउस घेरने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

पटना में छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, सीएम हाउस घेरने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

पटना में दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर आज छात्र आंदोलन कर रहे हैं। 

बिहार में इस दिन से शुरू हो सकता है TRE-4 का आवेदन, 33,385 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

बिहार में इस दिन से शुरू हो सकता है TRE-4 का आवेदन, 33,385 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से ली जाने वाली चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

TRE-4 एग्जाम में बदलाव की मांग पर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, चली वॉटर कैनन

TRE-4 एग्जाम में बदलाव की मांग पर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, चली वॉटर कैनन

बिहार में छात्र अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में डाक बंगला चौराहा पहुंचे, जहां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।