पटना में मोदी का तगड़ा कार्यक्रम, डेढ़ घंटे शहर में रहेंगे पीएम, गांधी मैदान से एयरपोर्ट तक रोड शो

बिहार में आज सम्राट चौधरी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 30 से अधिक मंत्री शपथ लेंगे। पीएम मोदी के रोड शो और गांधी मैदान के भव्य समारोह को लेकर पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

By : sawan kumar
पटना में मोदी का तगड़ा कार्यक्रम, डेढ़ घंटे शहर में रहेंगे पीएम, गांधी मैदान से एयरपोर्ट तक रोड शो

file photo

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 30 से अधिक विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन भाजपा और जदयू कोटे के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जानकारी के मुताबिक भाजपा से 15 और जदयू से 14 नेता मंत्री बनाए जा रहे हैं। मौजूदा सरकार में जदयू के दो उपमुख्यमंत्री पहले से शामिल हैं।

हाईलाइ़ट्स - 

  • सम्राट चौधरी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 30+ मंत्री शपथ लेंगे
  • गांधी मैदान में भव्य समारोह, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ
  • पीएम मोदी का पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो
  • करीब डेढ़ घंटे तक पटना में रहेंगे प्रधानमंत्री
  • अमित शाह, नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
  • सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर कड़े इंतजाम

 

पीएम मोदी के रोड शो से गरमाएगा पटना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को लेकर राजधानी पटना में खास तैयारियां की गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही बुधवार शाम पटना पहुंच चुके हैं। आज पीएम मोदी का पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो प्रस्तावित है, जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर कड़ा किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक पटना में रहेंगे और इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

11:30 बजे से शुरू होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम, डेढ़ घंटे का पूरा शेड्यूल तय

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा कार्यक्रम पहले से तय है। वे सुबह 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 11:40 बजे सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे। 12:15 बजे उनका गांधी मैदान पहुंचने का कार्यक्रम है, जबकि 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी। लगभग 1:00 बजे कार्यक्रम के समापन की संभावना है।

देश के बड़े नेताओं की मौजूदगी, तैयारियों का लिया गया जायजा

इस समारोह में अमित शाह के अलावा जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, ललन सिंह, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की है।

कैबिनेट विस्तार से पहले तेज हुई सियासी हलचल

कैबिनेट विस्तार से ठीक एक दिन पहले राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज रहीं। भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया, जबकि जदयू कोटे से नाम तय करने के लिए नीतीश कुमार के आवास पर कोर कमेटी की अहम बैठक हुई।

इसे भी पढ़ें - बिहार में शपथ से पहले बज गई इन नेताओं की फोन की घंटी! निशांत समेत ये विधायक बनेंगे मंत्री, देखें BJP-JDU की फाइनल लिस्ट


 

संबंधित सामग्री

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और ट्रैक जाम से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार

पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, अब आधे घंटे में चलेगी ट्रेन ऑन डिमांड

पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, अब आधे घंटे में चलेगी ट्रेन ऑन डिमांड

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हुए हंगामे के बाद रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 'ट्रेन ऑन डिमांड' व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। वहीं, हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल उपद्रवियों की पहचान