क्राइम

Bihar Crime: बिहार मे दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। Bihar

By : Rani Thakur
Bihar Crime: बिहार मे दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विष्णु कुमार गुप्ता / सुपौल :
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल युवक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मौसी के घर से लौट रहा था पीड़ित

घायल की पहचान सुपौल के गौरवगढ़ निवासी भूमि यादव के पुत्र कुंदन कुमार यादव (22) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कुंदन अपनी मौसी के घर झड़का आया हुआ था। मंगलवार सुबह वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पिपरा रोड स्थित बाबू साहब पेट्रोल पंप से पूरब पुल के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे उसके सीने में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

हायर सेंटर में इलाज जारी 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल कुंदन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनपुर पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सुपौल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने बेहतर इलाज की जरूरत बताते हुए उसे हायर सेंटर भेज दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे सुपौल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी 

घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

अपराधी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस 

पिपरा के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस काम कर रही है। हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।