Bihar School News

बिहार में अब स्कूल वैन पर कसेगा शिकंजा, हर वाहन-चालक पर सरकार ऐसे रखेगी नजर

बिहार में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में स्कूली वाहन-चालकों पर निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में अब स्कूल वैन पर कसेगा शिकंजा, हर वाहन-चालक पर सरकार ऐसे रखेगी नजर

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी निजी स्कूलों के वाहनों का पूरा रिकॉर्ड परिवहन विभाग की निगरानी में होगा। इसी महीने परिवहन विभाग एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी में है, जहां सभी निजी स्कूलों को अपने वाहनों और चालकों का विस्तृत ब्योरा दर्ज करना होगा। सरकार की इस पहल का मकसद बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और स्कूल वाहनों से जुड़ी लापरवाही पर सख्त निगरानी रखना है।

वाहनों की पंजीकरण जरूरी 

परिवहन विभाग के मुताबिक, पोर्टल पर स्कूलों को अपने सभी वाहनों का पंजीकरण कराना होगा। इसमें बड़ी बस, मिनी बस, वैन और बच्चों को लाने-ले जाने वाले हर वाहन की पूरी डिटेल देनी होगी। साथ ही वाहन चालक का विवरण, वाहन की फिटनेस, बीमा, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी ऑनलाइन दर्ज होंगे। इसके बाद संबंधित विभाग इन सभी जानकारियों की डिजिटल निगरानी करेगी। 

लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़ेंगे स्कूल वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत परिवहन विभाग के लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से भी स्कूल वाहनों को जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आवाजाही और गति पर नज़र रखी जा सकेगी। अगर किसी वाहन की फिटनेस, बीमा या अन्य वैध दस्तावेज की अवधि पूरी होती है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को मिल जाएगी और संबंधित स्कूल को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा। 

जिलों के ट्रैफिक एसपी और डीटीओ करेंगे निगरानी 

इस व्यवस्था की निगरानी सभी जिलों के ट्रैफिक एसपी और डीटीओ करेंगे। पोर्टल लॉन्च होने के बाद विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सभी निजी स्कूलों को समय पर पंजीकरण कराने के निर्देश मिलेंगे। परिवहन विभाग का कहना है कि अगले चरण में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों के वाहनों को भी इसी डिजिटल निगरानी प्रणाली से जोड़ने की तैयारी है। सरकार को उम्मीद है कि यह व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही को नई मजबूती प्रदान करेगा।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।