ऑर्डर

बिहार सरकार ने मंत्रियों को अचानक जारी किया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला 

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को पूर्वाह्न 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

By : Rani Thakur
बिहार सरकार ने मंत्रियों को अचानक जारी किया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार सरकार ने राज्य के सभी मंत्रियों को 2 अगस्त को आयोजित होने वाले 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान' में अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में शामिल होने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय विभाग और युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने शुक्रवार को अलग-अलग आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को पूर्वाह्न 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

सरकार के निर्देश के मुताबिक, इस अवसर पर देशभर में लगभग 10 हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एक करोड़ से अधिक युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इन कार्यक्रमों का आयोजन शैक्षणिक संस्थानों, आध्यात्मिक संगठनों, MY Bharat यूथ क्लबों, स्वयंसेवकों, औद्योगिक संगठनों और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।

सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिले में रहेंगे

कैबिनेट सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा की ओर से जारी आदेश में सभी मंत्रियों के आप्त सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित मंत्री को कार्यक्रम की जानकारी दें और संबंधित जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

वहीं, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी जिलों के प्रभारी मंत्री अपने आवंटित जिले में किसी एक चिन्हित स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिन 20 जिलों के लिए 210 कार्यक्रम स्थलों की सूची उपलब्ध है, वहां पूर्व निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रम होंगे, जबकि शेष जिलों में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल का चयन करेंगे।

जिला प्रशासन को भी दिए गए निर्देश

आदेश में सभी जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन, समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी प्रभारी मंत्रियों को कार्यक्रम की सूचना देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।