खाना खाकर बीमार हुई छात्राएं

बिहार के हॉस्टल ने परोसा छिपकली वाला खाना, 30 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप स्थित डा. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में खाना खाने के बाद अचानक लगभग 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई।<br/>

By : Rani Thakur
बिहार के  हॉस्टल ने परोसा छिपकली वाला खाना, 30 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : मधेपुरा मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप स्थित डा. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद अचानक लगभग 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई।

बच्चियों की उम्र 6-17 साल 

सभी बीमार छात्राओं की उम्र 6 से 17 साल है। किसी को सिर दर्द, पेट दर्द तो किसी को उल्टी की शिकायत होने लगी। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चियों के बीमार होने से विद्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सभी छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज लाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। 

दाल में दिखी छिपकली 

जानकारी मिली है कि रात के भोजन में रोटी, कद्दू की सब्जी, दाल और खीर दिया गया था। दाल में छिपकली जैसा कुछ दिखा था। भोजन करने के कुछ देर बाद ही कई बच्चियों को पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब एक बजे तक सभी बच्चियों का उपचार चलता रहा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं की हालत सामान्य है। सभी बच्चियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।