सस्पेंस बरकरार: बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरु, पटना बना हाई सिक्योरिटी ज़ोन

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, पटना में सुरक्षा और VVIP मूवमेंट बढ़ गया है।<br/>नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है।

By : sawan kumar
सस्पेंस बरकरार: बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरु, पटना बना हाई सिक्योरिटी ज़ोन

पटना बना हाई सिक्योरिटी ज़ोन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना  -  बिहार में 14 अप्रैल का दिन काफी ही खास होेने वाला है। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी पटना में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है।

हाईलाइट्स - 

  • पटना में शपथ ग्रहण को लेकर हाई अलर्ट
  • VVIP मूवमेंट से सुरक्षा व्यवस्था सख्त
  • 500 लग्जरी गाड़ियों की डिमांड
  • होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग तेज
  • नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

 VVIP मूवमेंट से बढ़ी हलचल

पटना में लगातार VVIP मूवमेंट बढ़ने लगा है। बड़े नेताओं के संभावित आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कई राज्यों के VIP और केंद्रीय नेताओं के आने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में एयरपोर्ट से लेकर शहर की सड़कों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

 होटल-गेस्ट हाउस फुल, बुकिंग तेज

प्रशासन ने होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग प्रक्रिया तेज कर दी है। आने वाले मेहमानों के लिए बड़े पैमाने पर ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब 500 लग्जरी गाड़ियों की डिमांड ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है। इससे साफ है कि कार्यक्रम बेहद भव्य होने वाला है।

 एयरपोर्ट से सड़कों तक खास व्यवस्था

पटना एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट की तैयारी की जा रही है, ताकि VIP मूवमेंट में कोई बाधा न आए। ट्रैफिक रूट डायवर्जन की तैयारीट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना पर काम शुरू कर दिया है। आम लोगों को भी जल्द ही नए ट्रैफिक प्लान की जानकारी दी जाएगी।

 भव्य समारोह की तैयारी

सरकार शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और यादगार बनाने में जुटी है। कार्यक्रम में बड़े स्तर पर आयोजन की झलक देखने को मिल सकती है। बिहार में संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। हर दल अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटा है।

 नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस कायम

सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है—नया मुख्यमंत्री कौन होगा? नाम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें - क्या आज ही बनने जा रही है नई सरकार? सम्राट चौधरी के घर बैठकों का दौर तेज, JDU-BJP में मंथन जारी

 

संबंधित सामग्री

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।