महोत्सव 

Bihar News: मोतिहारी पहुंचे सीएम सम्राट, बापूधाम महोत्सव का किया उद्घाटन

पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज से तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो गया है।<br/><br/>

By : Rani Thakur
Bihar News: मोतिहारी पहुंचे सीएम सम्राट, बापूधाम महोत्सव का किया उद्घाटन

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार/मोतिहारी:
पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज से तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गांधी मैदान स्थित मुख्य मंच पर पहुंचते ही वहां मौजूद जनसैलाब और मंचासीन वरिष्ठ नेताओं द्वारा करतल ध्वनि और फूलों के हार के साथ उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस राजकीय समारोह के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। 

चरखा पार्क दीप प्रज्ज्वलन और 'बापूधाम महोत्सव' का शिलान्यास

गांधी मैदान पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंपारण की ऐतिहासिक धरती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को नमन करते हुए बापू के आदर्शों को बिहार के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया। 

मोतिहारी को 300 करोड़ की सौगात

मोतिहारी वासियों के लिए यह कार्यक्रम बेहद ऐतिहासिक साबित हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बापूधाम महोत्सव के मंच से पूर्वी चंपारण जिले के चहुंमुखी विकास के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की विभिन्न कल्याणकारी और ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री ने मंच से जिले वासियों को सबसे बड़ा उपहार देते हुए मोतिहारी में अत्याधुनिक 'तारामंडल' के निर्माण की आधिकारिक घोषणा की। महोत्सव के दौरान लोक गायिका मैथिली ठाकुर और प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर सलमान अली सहित देश के कई नामचीन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। 

मंच पर चंपारण के शीर्ष राजनेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के स्वागत और गरिमामयी समारोह के दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल सहित चंपारण क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, विधान पार्षद और एनडीए के शीर्ष पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी (डीएम) सौरभ सुमन यादव और पुलिस कप्तान (SP) के निर्देश पर गांधी मैदान के चारों तरफ कड़े सुरक्षा घेरे और 24 विशेष ड्रॉप गेट बनाकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।