कार्रवाई 

Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 ट्रैक्टर समेत 7 गिरफ्तार 

दानापुर थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

By : Rani Thakur
Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 ट्रैक्टर समेत 7 गिरफ्तार 

अजित कुमार, एएसपी दानापुर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजू राज / दानापुर :
 पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कार्यालय, पटना के निर्देश पर दानापुर थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बालू लदे 10 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं, जिनमें लगभग 1200 CFT बालू बरामद हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दानापुर थाना क्षेत्र के समझा मोड़–खगौल रोड के पास अवैध रूप से बालू का खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित छापेमारी दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सभी ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

खनन निरीक्षक द्वारा जब्त बालू की सूची तैयार कर थाना में सौंप दी गई है। इस मामले में दानापुर थाना में खनन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।