नाराजगी 

Bihar News: आरा में किशोर के डूबने से आक्रोश, शव न मिलने पर सड़क जाम और आगजनी

टाउन थाना इलाका स्थित नदी में किशोर के डूबने व दूसरे दिन शव बरामद नहीं होने पर स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने सिंडिकेट के समीप सड़क जाम कर आगजानी भी की।

By : Rani Thakur
Bihar News: आरा में किशोर के डूबने से आक्रोश, शव न मिलने पर सड़क जाम और आगजनी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
संजय श्रीवास्तव / आरा :
 टाउन थाना क्षेत्र इलाका स्थित नदी में किशोर के डूबने व दूसरे दिन शव बरामद नहीं होने पर स्थानीय लोगो का आक्रोश भड़क उठा। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने सिंडिकेट के समीप सड़क जाम कर आगजानी भी की। बता दें की एक दिन पहले नदी में नहाने के दौरान किशोर के डूबने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया है। 

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा स्थित नदी में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। किशोर को डूबता देख उसके दोस्तों द्वारा शोर मचाना शुरू किया गया। तब जाकर आसपास के लोग भारी संख्या में वहां इकट्ठा हुए। 

इसके बाद सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। तब एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और दोपहर से ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा उसकी खोज को लेकर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है लेकिन रविवार शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। 

जानकारी के अनुसार, लापता किशोर टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ला वार्ड नंबर 3 निवासी मो. शमीम अंसारी का पुत्र मो. सद्दाम (17) है। वह आठवीं कक्षा का छात्र है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की दोपहर वह मोहल्ले के ही दोस्तों के साथ बरहबतरा स्थित नदी किनारे नहाने गया था। जहां नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह डूब गया। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।