अपराध

Bihar News: बिहार में झंडा फहराने के बहाने युवक को बुलाया, फिर मार दी गोली

बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में झंडा फहराने के बहाने युवक को बुलाया, फिर मार दी गोली

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
विकाश कुमार / बाढ़:
बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी वीरू कुमार, उम्र करीब 25 से 26 वर्ष, के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, वीरू कुमार को मझौली पंचायत के वर्तमान मुखिया जुल्मी मुखिया के भगना सोनू कुमार ने घर जाकर झंडा फहराने की बात कहकर बुलाया था। वीरू ने कहा कि वह स्नान-ध्यान करने के बाद आएगा। इसके बाद परिजनों के मुताबिक जुल्मी मुखिया के दो अन्य भगने अजीत कुमार और प्रिंस कुमार, जो शाहपुर में ही रहते हैं, वीरू को बुलाने उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए।

कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने वीरू के परिजनों को सूचना दी कि युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका शव सड़क पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।