कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बिहार STF और वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल भागने से पहले दबोचा गया तीन कुख्यात अपराधी

बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने राजापाकड़ थाना इलाके से तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें 18 मामलो का आरोपी सोनू डॉन भी शामिल है।<br/>

By : Rani Thakur
बिहार STF और वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल भागने से पहले दबोचा गया तीन कुख्यात अपराधी

बिहार में पुलिस के हत्थे चढ़ा तीन कुख्यात बदमाश

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार एसटीएफ की स्पेशल टीम और वैशाली जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजापाकड़ थाना क्षेत्र से 3 कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से अवैध आग्नेयास्त्र, कारतूस और लूट की बाइक भी बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाश सोनू कुमार उर्फ सोनू डॉन पिता सुनील राय, ग्राम गोविंदपुर झाकराहा थाना राजापाकर,विकास कुमार पिता आनंद कुमार, ग्राम मंसूरपुर थाना बिदुपुर और गोलू कुमार पिता दया राय, ग्राम अलीपुर भदवाश थाना महुआ है। 

आर्म्स एक्ट के 18 कांड दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक कट्टा, एक कारतूस, लूट की एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किया गया है। बताया गया है कि गिरफ्तार किया गया सोनू कुमार के खिलाफ वैशाली जिले के कई थाने में लूट डकैती एवं आर्म्स एक्ट के 18 कांड जबकि गोलू के खिलाफ लूट, डकैती आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। 

रक्सौल में छिपा था सोनू

एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि बीते 18 मई को दर्जनों गंभीर मामलों का अभियुक्त सोनू कुमार हाजीपुर कोर्ट में पेशी के दौरान फरार होकर रक्सौल में छिपा है। वह साथियों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देकर नेपाल भागने की कोशिश में था। उसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोचा गया। 

सोनू पर 18, गोलू पर 5 केस

बता दें कि गिरफ्तार सोनू कुमार के खिलाफ वैशाली जिले के कई थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट समेत 18 केस दर्ज हैं। वहीं गोलू कुमार पर लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट समेत कुल 5 केस दर्ज हैं।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।